spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

शहडोल में आंधी-बारिश से गेहूं की फसल खराब:किसानों की चिंता बढ़ी, उत्पादन पर असर की आशंका




शहडोल जिले में अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से तेज हवाओं और बारिश के कारण खेतों में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई इलाकों में आंधी से पकी हुई फसल गिर गई है, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। कटहरी गांव के किसान अरुण तिवारी ने बताया कि उनकी पकी हुई गेहूं की फसल तेज तूफान के कारण खेत में गिर गई है। उन्होंने आशंका जताई कि गिरी हुई फसल की गुणवत्ता खराब हो जाएगी और दाने काले पड़ सकते हैं। तिवारी ने यह भी कहा कि यदि आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही रहा और बारिश जारी रही, तो नुकसान और बढ़ सकता है। जिले के कई अन्य क्षेत्रों में किसानों ने गेहूं की कटाई कर फसल को खलिहानों में रखा है। बारिश के कारण इन दानों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे किसानों की चिंता और गहरी हो गई है। अमरहा और भमरहा जैसे इलाकों में भी कटाई के बाद रखी फसल पर मौसम का असर दिख रहा है। काले पड़ सकते हैं दाने कृषि वैज्ञानिक डॉ. मृगेंद्र सिंह के अनुसार, जिन खेतों में अभी तक कटाई नहीं हुई है, वहां बारिश से गेहूं के दाने काले पड़ सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कई स्थानों पर फसल गिरने से उत्पादन में गिरावट निश्चित है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना जताई है, जिससे किसानों की चिंता लगातार बनी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles