Related Posts

लोहारू में सीवरेज ओवरफ्लो, सड़क पर भरा गंदा पानी:स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी; गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा




भिवानी जिले के लोहारू शहर में पुराना शहर रोड स्थित पुरानी पानी की टंकी और विवेकानंद स्कूल के सामने सीवरेज ओवरफ्लो की गंभीर समस्या बनी हुई है। सीवरेज लाइन से लगातार गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल गई है और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण राहगीरों और वाहन ड्राइवरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन ड्राइवरों के लिए यह स्थिति बेहद खतरनाक है, क्योंकि सड़क पर पानी जमा होने से फिसलने और गिरने का खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर पानी इतना अधिक है कि लोगों को मजबूरन उसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस रास्ते से सैंकड़ों स्कूली बच्चे गुजर रहे विवेकानंद स्कूल के सामने स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां रोजाना सैकड़ों स्कूली बच्चे इसी रास्ते से गुजरते हैं। बच्चों को गंदे पानी के बीच से होकर स्कूल आना-जाना पड़ रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका है। रोजाना आने-जाने वालों को हो रही परेशानी इसके अलावा, राहगीरों पर वाहनों के गुजरने से गंदे पानी के छींटे पड़ रहे हैं, जिससे लोगों में रोष देखा जा रहा है। यह सड़क क्षेत्र का मुख्य मार्ग है, जहां से होकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल और विभिन्न स्कूलों के लिए आवागमन होता है। ऐसे में इस मार्ग पर फैला गंदा पानी आमजन के लिए बड़ी समस्या बन गया है और रोजाना हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया है। क्षेत्र में फैली इस गंदगी के कारण मच्छरों और बदबू का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा भी लगातार बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से इस समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान करवाने की मांग की है। जेई बोले- टीम भेजकर समाधान करवाएंगे नगर पालिका के जेई कपिल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है और जल्द ही टीम को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सीवरेज व्यवस्था को ठीक कर गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आमजन को राहत मिल सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें