भिवानी जिले में लोहारू शहर के पुराना शहर स्थित बाल्मीकि चौक पर चल रहा नाले का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। पुराने जर्जर नाले को हटाकर नए सिरे से नाला बनाया गया है। यह मार्ग लोहारू को दादरी, सतनाली, झुप्पा और आसपास के गांवों से जोड़ता है, इसलिए निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों को राहत मिली है। नाले के निर्माण में अपेक्षा से अधिक समय लगने के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा था। बरसात के मौसम को देखते हुए भी इस नाले का निर्माण महत्वपूर्ण माना जा रहा था, क्योंकि शहर के कई हिस्सों का बरसाती पानी इसी मार्ग से होकर गुजरता है। नगरपालिका प्रधान और जई ने किया निरीक्षण निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नगरपालिका प्रधान प्रदीप बंटी तायल और नगरपालिका के जूनियर इंजीनियर कृष्ण सैनी ने मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित नाले का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नाले की गुणवत्ता और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही नाले के पास स्थित सीवरेज ढक्कनों की भी जांच की गई। निर्माण कार्य में पाई गईं कमियां निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में कुछ कमियां सामने आईं। इस पर अधिकारियों ने संबंधित ठेकेदार को आवश्यक सुधार करने और कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि सभी कमियों को जल्द दूर कराया जाएगा। नगरपालिका अधिकारियों के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नाले का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी जरूरी सुधार सुनिश्चित किए जाएंगे।
Source link
लोहारू में नाले के निर्माण कार्य में मिली कमियां:नगरपालिका प्रधान और JE ने किया निरीक्षण; अधिकारियों को दुरुस्त करने के निर्देश
