spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लोहारू में दो नशा तस्कर अरेस्ट:तलाशी में मिली हेरोइन, बाइक जब्त की, पेशे से दोनों ड्राइवर, एंटी नारकोटिक्स टीम ने की कार्रवाई




भिवानी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 6.66 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स सेल, भिवानी की टीम ने यह सफलता हासिल की। सहायक उप निरीक्षक जसवंत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि दो व्यक्ति बाइक पर मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर संदिग्ध बाइक को रोका गया और तलाशी ली गई। एक ही गांव के रहने वाले हैं दोनों आरोपी तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 6.66 ग्राम हेरोइन मिली। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राहुल और मनजीत के रूप में हुई है। दोनों भिवानी जिले के संडवा गांव के निवासी हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बवानी खेड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्हें कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह मादक पदार्थ हांसी से बेचने के उद्देश्य से लाए थे। दोनों आरोपी पेशे से ड्राइवर हैं। पुलिस रिमांड अवधि पूरी होने के बाद, दोनों आरोपियों को आज दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने का आदेश दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles