भिवानी जिले के लोहारू सब डिवीजन में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। एक बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से भंग कर यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान बनी सिंह ने की। इस अवसर पर जिला प्रधान इमरान बापोड़ा और जिला कोषाध्यक्ष संदीप बागनवाला विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, कर्मचारियों की समस्याओं और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। विकास गिगनाऊ को सर्वसम्मति बनाया प्रधान बैठक में सर्वसम्मति से विकास गिगनाऊ को अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ, लोहारू सब डिवीजन का नया प्रधान चुना गया। सुमित सिमली को सचिव, प्रदीप उर्फ पिंकी को कोषाध्यक्ष, दीवान खरखड़ी को प्रेस सचिव और विकास उर्फ माकड़ को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त, विकास शर्मा को उप प्रधान, आनंद पोटिया को सलाहकार तथा कर्मवीर खरखड़ी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। विकास बोले-ईमानदारी से निभाएंगे जिम्मेदारी इस अवसर पर जिला प्रधान इमरान बापोड़ा ने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके सदस्यों की एकजुटता होती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से कर्मचारियों के हितों की आवाज बुलंद करने, उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। नवनियुक्त प्रधान विकास गिगनाऊ ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, उनकी जायज मांगों को पूरा कराने तथा संगठन की एकता और मजबूती के लिए सभी साथियों को साथ लेकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। ये पदाधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद बैठक के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनजीत बारवास, ओमप्रकाश, सुखबीर, प्रदीप, राजेश, माड़ू राम, सुनील, सतबीर, हनुमान, संदीप, नरेश, नवीन सहित बड़ी संख्या में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी उपस्थित थे।
Source link
लोहारू में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी:विकास गिगनाऊ सर्वसम्मति से बनाया प्रधान; सुमित सिमली को सचिव की जिम्मेदारी
