Related Posts

पीएम मोदी के कार्यकम को ओम प्रकाश धनखड़ की प्रेसवार्ता:बोले; हरियाणा बनेगा विकसित भारत के विजन का अग्रदूत; कांग्रेस झूठ के नैरेटिव पर कर




झज्जर में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि 17 जुलाई का दिन हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन विकसित भारत के संकल्प का राष्ट्रीय प्रतीक बनेगा और भारत की स्वच्छ ऊर्जा व आधुनिक तकनीक को नई पहचान देगा। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ग्रीन हाइड्रोजन, अक्षय ऊर्जा और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। करीब 1,200 हॉर्स पावर क्षमता वाली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी तकनीक का प्रतीक है। हरियाणा से लगातार जुड़े हैं बड़े राष्ट्रीय संदेश धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से हमेशा विकास और राष्ट्र निर्माण का विशेष जुड़ाव रहा है। रेवाड़ी से पूर्व सैनिकों के सम्मान का संदेश, पानीपत से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान, कुरुक्षेत्र से सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, हिसार से हवाई संपर्क के विस्तार और अब जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा का शुभारंभ इस बात का प्रमाण है कि हरियाणा राष्ट्रीय महत्व की बड़ी परियोजनाओं का केंद्र बन चुका है। भारत दुनिया के सामने नई ताकत बनकर उभरा उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, पीएम गति शक्ति और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं ने देश को विनिर्माण और नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाया है। यूपीआई आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली आज दुनिया के कई देशों के लिए उदाहरण बन चुकी है। धनखड़ ने कहा कि पहले भारत मिसाइल खरीदता था, लेकिन आज दुनिया को मिसाइल निर्यात कर रहा है। मोबाइल निर्माण, डिजिटल पेमेंट और अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। किसानों और गांवों के विकास पर सरकार का फोकस उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हरियाणा के किसानों के खातों में 24,500 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है। प्रदेश में 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद, ड्रोन तकनीक, सूक्ष्म सिंचाई, फसल खराबे पर मुआवजा और आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देकर खेती को लाभकारी बनाया जा रहा है। झज्जर में लाइव देखेंगे कार्यक्रम, बेरी से कार्यकर्ता पहुंचेंगे जींद धनखड़ ने बताया कि झज्जर जिले की झज्जर, बहादुरगढ़ और बादली विधानसभा के नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता 17 जुलाई को झज्जर स्थित नेहरू कॉलेज सभागार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखेंगे। वहीं बेरी विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता जींद पहुंचकर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। कांग्रेस पर साधा निशाना धनखड़ ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस आज भी पुराने दौर की राजनीति में फंसी हुई है। वह विकास और राष्ट्रहित के मुद्दों से खुद को नहीं जोड़ पा रही, इसलिए जनता लगातार उसे नकार रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस सपने देखती रहे, भाजपा उन्हें पूरा करने का काम करती है। पहले देश में इमरजेंसी और जबरन नसबंदी की बातें होती थीं, आज विकसित भारत की चर्चा होती है।” SIR पर बोले- संवैधानिक प्रक्रिया, कांग्रेस को बांग्लादेशियों के वोटों की चिंता एक सवाल के जवाब में धनखड़ ने कहा कि एसआईआर पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया है और चुनाव आयोग निष्पक्ष तरीके से अपना काम कर रहा है। हर पात्र मतदाता का नाम सूची में जोड़ा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठे नैरेटिव पर राजनीति कर रही है और उसे बांग्लादेशियों के वोटों की चिंता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें