Related Posts

चंडीगढ़ में PM के दौरे पर AAP हमलावर:अध्यक्ष विजयपाल का तंज, बदहाली का जवाब दे BJP; कहा-सफाई अभियान राजनीति से प्रेरित




चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले चलाए जा रहे भाजपा के ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से ठीक पहले सफाई अभियान चलाना चंडीगढ़ के लोगों के साथ मजाक है। पिछले 10 वर्षों से शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल रही, लेकिन भाजपा और नगर निगम ने लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। विजयपाल सिंह ने कहा कि जब शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे थे, सफाई व्यवस्था चरमराई हुई थी और डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड की समस्या लगातार बनी हुई थी, तब भाजपा के नेता कहां थे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सफाई सिर्फ वीआईपी दौरे और कैमरों के सामने फोटो खिंचवाने तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छता से स्वागत’ जैसे अभियानों का राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करने के बजाय भाजपा को यह बताना चाहिए कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था क्यों नहीं सुधरी। यदि वर्षों तक नगर निगम पर प्रभाव रहने के बाद भी सफाई व्यवस्था सवालों के घेरे में है तो इसकी जिम्मेदारी भाजपा को लेनी चाहिए। विजयपाल सिंह ने कहा कि कुछ दिनों तक सड़कें साफ कर देना, रंग-रोगन कराना और कैमरों के सामने झाड़ू लगाना वास्तविक सफाई नहीं है। असली सफाई तब होगी, जब शहर का हर सेक्टर, हर कॉलोनी और हर गली पूरे साल साफ-सुथरी रहे। प्रधानमंत्री का दौरा राजनीतिक आप के चंडीगढ़ पर्यवेक्षक विनीत वर्मा ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि नगर निगम में वर्षों तक प्रभाव रहने के बावजूद भाजपा ने लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय अपनी छवि बचाने का काम किया। अब प्रधानमंत्री के दौरे को भी राजनीतिक दिखावे का माध्यम बनाया जा रहा है। झूठे वादों की राजनीति कर रही भाजपा उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की जनता अब प्रचार और झूठे वादों की राजनीति को समझ चुकी है। लोग अब जवाबदेही, पारदर्शिता और स्थायी समाधान चाहते हैं। आम आदमी पार्टी आगे भी शहर के लोगों के वास्तविक मुद्दे उठाती रहेगी और भाजपा से जवाब मांगती रहेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें