spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लोहारू के PWD रेस्ट हाउस में कचरा जलाने पर विवाद:दावा- कर्मचारियों ने ही आग लगाई, दुकानदार बोले- नपा टीम ने हमें दी चेतावनी




भिवानी जिले के लोहारू स्थित पीडब्ल्यूडी (PWD) रेस्ट हाउस परिसर में गुरुवार शाम करीब 9 बजे कर्मचारियों द्वारा खुलेआम कचरा जलाया गया। घटना ने सरकारी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और नियमों के उल्लंघन को उजागर किया है। यह रेस्ट हाउस सब्जी मंडी के सामने स्थित है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जिस स्थान पर कचरा जलाया गया, उसके आसपास झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवार और दुकानें हैं। कचरे से उठते धुएं और प्रदूषण का सीधा असर इन पर पड़ा। आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ राहगीरों और दुकानदारों देवेंद्र, प्रमोद, प्रदीप सैनी ने बताया कि कचरा जलाने से उठने वाले जहरीले धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई और पूरे क्षेत्र में बदबू फैल गई। यह लापरवाही न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ है। रेस्ट हाउस के साथ में पार्क सबसे गंभीर बात यह है कि इसी परिसर की दीवार से सटा एक पार्क भी है, जहां शहरवासी सुबह-शाम सैर और व्यायाम के लिए पहुंचते हैं। यह मार्ग लोहारू बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को भी जोड़ता है, जिससे यहां यात्रियों की भी लगातार आवाजाही बनी रहती है। लोग बोले- दोषियों पर की जाए कार्रवाई स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कचरा प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और शहर को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles