spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

तोशाम मंडी में SDM ने किया निरीक्षण:अधिकारियों को उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश; बोले-ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी अपडेट करें




भिवानी जिले के तोशाम एसडीएम संदीप कुमार ने शुक्रवार को स्थानीय अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में उठान संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आढ़तियों से बातचीत की। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने किसानों और आढ़तियों से चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को उठान कार्य में समाधान के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी में फसलों की बिक्री के दौरान किसानों और आढ़तियों को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होंने मंडी में पानी, बिजली, सफाई और सीवरेज सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं की भी जांच की। भुगतान के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को बैंकों से समन्वय स्थापित कर किसानों की फसलों के भुगतान के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने आढ़तियों से कहा कि किसानों की फसलों की खरीद और भुगतान मंडी में सुचारू रूप से चलना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि खरीद कार्य के साथ-साथ उठान का कार्य भी निर्बाध रूप से जारी रहे। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रणाली करें अपडेट कृषि विपणन बोर्ड की सचिव सुदेश श्योरान ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक तोशाम मंडी और पटौदी खरीद केंद्र पर कुल 1,74,834.16 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। इसमें से सरकार द्वारा 1,49,790 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है और 89,866 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया है। इसी तरह, 36,665.5 क्विंटल सरसों की आवक हुई, जिसमें से 27,235 क्विंटल सरसों खरीदी गई और 9,251 क्विंटल का उठान किया गया। उन्होंने किसानों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उनसे विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रणाली को अपडेट रखने का आह्वान किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles