spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद पुलिस ने पकड़ा ड्रग सप्लायर:अस्पताल के पास खड़ा होकर बेचता था, तलाशी में बरामद हुई हेरोइन




फरीदाबाद में अपनी ही कॉलोनी में लंबे समय से स्मैक बेच रहे एक व्यक्ति को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से कॉलोनी में ही नशीले पदार्थ की बिक्री कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 7.23 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट फरीदाबाद के इंचार्ज इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि यूनिट में तैनात उप-निरीक्षक जसबीर सिंह को एक सूचना मिली थी कि राहुल कॉलोनी का रहने वाला धर्मेंद्र अपनी ही कॉलोनी में नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना के अनुसार आरोपी ईएसआई अस्पताल के पीछे दीवार के पास खड़ा होकर हेरोइन बेचता है और उस दिन भी वहीं नशा बेचने के लिए मौजूद था। पुलिस टीम ने रेड कर पकड़ा आरोपी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर और आरोपी को काबू कर लिया। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 7.23 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशीला पदार्थ कहां से लाता था और किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था। साथ ही इस नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles