spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बरनाला में ट्रैक पर मिला युवक का शव:भूरे रंग की कमीज, काली बनियान, नीला लोअर पहने है, क्षत-विक्षत होने से पहचान मुश्किल




पंजाब के बरनाला-बठिंडा रेल मार्ग पर स्थित बरनाला और सेखा रेलवे स्टेशनों के बीच आज एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव रेलवे पटरी पर मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह मामला किसी ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है। रेलवे पुलिस (GRP) चौकी बरनाला के प्रभारी उपनिरीक्षक सुखपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस को सुबह स्टेशन मास्टर के माध्यम से सूचना मिली थी। सूचना में बरनाला से सेखा के बीच एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी दी गई थी। खबर मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक हरविंदर सिंह और हवलदार हरबंस सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया और आसपास से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने के कारण हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक का चेहरा पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका है, जिससे उसकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो रहा है। चेहरा कुचले जाने से उम्र का अंदाजा मुश्किल चेहरे पर गंभीर चोटों और कुचले जाने के निशान के कारण फिलहाल उसकी उम्र और शिनाख्त के बारे में पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए, पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल, बरनाला के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। गुमशुदगी की पता चले तो करें संपर्क युवक ने भूरे रंग की कमीज, काली बनियान और नीले रंग का लोअर पहना हुआ है। उपनिरीक्षक सुखपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस आसपास के गांवों और रिहायशी इलाकों में मुनादी करवा रही है और गुमशुदा व्यक्तियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि इस हुलिए का कोई व्यक्ति लापता है, तो तुरंत रेलवे पुलिस चौकी बरनाला से संपर्क करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles