spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में सिविल अस्पताल के बाहर चलीं गोलियां:3 घायल, एक की हालत नाजुक जांच में जुटी पुलिस




लुधियाना के में मंगलवार तड़के सिविल अस्पताल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक युवक के पैर में गोली लगी है जिसे गंभीर हालत में dmc अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस डिवीजन-2 अधिकारियों ने बताया घटना सुबह करीब 4:13 बजे की है। कोचर मार्केट के पास दो गुटों में मामूली कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। शुरुआती मारपीट में तीन लोग तेजधार हथियारों के हमले से घायल हो गए।जब घायल पक्ष इलाज के लिए सिविल अस्पताल की ओर जा रहा था तब दूसरे गुट ने उनका रास्ता रोक लिया। जनकपुरी चौकी के इंचार्ज एएसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल के पास फिर से टकराव हुआ जहां हमलावरों ने तीन राउंड फायर किए। इनमें से एक गोली धर्मेंद्र नामक व्यक्ति के पैर में जा लगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles