spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में भाजपा-कांग्रेस पर बरसी INLD महिला प्रदेश प्रभारी:सुनैना चौटाला बोली- करनाल धान घोटाला भाजपा एजेंटों की देन, पीसे किसान, कांग्रेस बिकाऊ और बीजेपी खरीददार




INLD महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला भिवानी पहुंची और उन्होंने भिवानी की जाट धर्मशाला में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने इनेलो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मीडिया से बातचीत की। इस दौरा इनेलो जिलाध्यक्ष अशोक ढाणीमाहु सहित अन्य लोग मौजू रहे। इस दौरान उन्होंने मंडियों में चल रही फसल खरीद को लेकर कहा कि किसान, कमेरा व व्यापारी ये तीनों एक दूसरे के पूरक है। जो बायोमैट्रिक लेकर आए हैं, उससे सभी परेशान है। अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री से मिलकर इसका समाधान करने का प्रयास किया, लेकिन वहां से कोई आश्वासन नहीं मिला तो मंडियों में गए। आज किसानों की जमीन महिलाओं के नाम है या जो विदेश गए हैं उनके नाम है। विदेश गए लोगों को यहां लाकर बायोमैट्रिक करवाना बहुत बड़ी समस्या है। जब सरकार से पूछा गया तो कहा गया कि धान घोटाले से सबक लेकर यह बायोमैट्रिक शुरू किया गया। इस पर सुनैना चौटाला ने कहा कि धान घोटाला करने वाले किसान नहीं थे, धान घोटाला करने वाले भाजपा के एजेंट व नुमाएंदे थे। उन पर कार्रवाई होनी चाहिए, जबकि किसान को पीसा जा रहा है। महिला आरक्षण संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस-भाजपा में चल रही बयान बाजी पर सुनैना चौटाला ने कहा कि यह नुरा कुश्ती है। दरअसल भाजपा व कांग्रेस में कोई फर्क नहीं है। आज भाजपा को मेहनत करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि उनके हिस्से कि मेहनत कांग्रेस हर पायदान पर करते हुए नजर आएगी। राज्यसभा चुनाव में बहुत बड़ी चीज देखी कि खरीद-फिरोख्त हुई, लेकिन बिका कौन, कांग्रेस। कांग्रेस बिकाऊ हो चुकी है। भाजपा इसका फायदा उठा रही है। 70 साल तक महिलाओं को छलने का काम कांग्रेस ने किया। 15 साल महिलाओं को छलने का काम भाजपा ने किया। हमें कहा गया 2029 में यह बिल लागू हो जाएगा, लेकिन अब यह ढुलमुल रवैया इन्होंने दिखाया, उसका हरियाणा की महिलाएं विरोध करेंगी और आगामी चुनाव में इन्हें सबक सिखाने का काम करेगी। हिसार घटना पर कहा कानून व्यवस्था का जनाजा निकला
हिसार में जेजेपी नेताओं के साथ हुई घटना को लेकर सुनैना चौटाला ने कहा कि कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है। कानून व्यवस्था आज कहीं पर भी नहीं है, जंगल राज है। जो काम पुलिस का है अपराधियों को पकड़ना। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी के कातिल आज तक भी हरियाणा पुलिस से नहीं पकड़े गए हैं। वह पुलिस पर सवालिया निशान है। इसके अलावा भिवानी के मनीषा हत्याकांड गुमनामी में चला गया। हिमांशी नरवाल का कांड, यह फेल है। हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सुनैना चौटाला ने कहा कि पार्टी का निर्णय है कि वह अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेगी। लड़ना हमारी प्रवृति है और लड़कर हम जीतेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles