spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यमुनानगर में वाहन की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत:दवाई लेने घर से निकली थी, बुडिया रोड पर हुआ हादसा; चालक वाहन समेत फरार




यमुनानगर में सड़क हादसे ने एक परिवार से उसकी बुजुर्ग मां का साया छीन लिया। जगाधरी के गांव भगवानगढ़ निवासी 75 वर्षीय सुंदरी देवी घर से दवाई लेने के लिए निकली थीं, लेकिन रास्ते में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन व चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। परिजनों को अस्पताल से मिली सूचना गांव भगवानगढ़ निवासी सोमनाथ ने बताया कि उसकी माता सुंदरी देवी दवाई लेने के लिए बुडिया चुंगी, जगाधरी गई थीं। जब वह पैदल बुडिया रोड स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल के नजदीक पहुंचीं तो बुडिया की ओर से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया और वाहन का नंबर भी नोट नहीं किया जा सका। हादसे के बाद परिजनों को सिविल अस्पताल यमुनानगर से सूचना मिली कि सुंदरी देवी सड़क दुर्घटना में घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस फरार आरोपी की कर रही तलाश सूचना मिलने पर पुलिस चौकी बुडिया गेट के हेड कांस्टेबल रणबीर सिंह अपनी टीम के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे और मृतका के बेटे के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में अज्ञात वाहन चालक द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने की बात सामने आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना शहर जगाधरी में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब हादसे के समय क्षेत्र में मौजूद सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles