spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में बाइक सवार पुल से गिरा, मौत:तेज रफ्तार के कारण बिगड़ा संतुलन, रेलिंग से टकराने के बाद हादसा, पहचान में जुटी पुलिस




लुधियाना के व्यस्त इलाके जालंधर बाईपास पुल पर रविवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति बाइक सहित रेलिंग से टकरा गया। रेलिंग से टकरा जाने के कारण वह पुल से नीचे गिर गया। ऊंचाई से सड़क पर गिरने के कारण व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक बाइक की स्पीड अधिक थी। संतुलन खो जाने के कारण बाइक रेलिंग से टकराया। मृतक की पहचान अभी नहीं हुई। मृतक के परिजनों की पुलिस तलाश कर रही है। लहूलुहान हालत में सड़क पर गिरा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देर शाम एक व्यक्ति पुल के ऊपर से अचानक नीचे आ गिरा। सड़क पर गिरते ही वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे संभालने की कोशिश की और उसे पास के एक निजी अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चेहरे और सिर पर लगीं गहरी चोटें
मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जो उसकी मौत का मुख्य कारण बनीं। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सेहत कर्मियों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में रखवा दिया गया है। परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस
मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अस्पताल प्रशासन ने संबंधित थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और हुलिए के आधार पर मृतक के परिजनों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। 72 घंटे बाद होगा पोस्टमार्टम
पुलिस नियमों के अनुसार, मृतक की शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटों तक मोर्चरी में रखा जाएगा। यदि इस दौरान परिजनों का पता नहीं चलता है, तो पुलिस पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles