![]()
लुधियाना के गांव जंडियाली में प्रिंसिपल की हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने कहा कि दो व्यक्ति घर में घुसे, फिर उसे और उसके पिता को बंधक बनाया, इसके बाद मारपीट की। इसके बाद हमलावरों ने उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस को मृतक की गर्दन पर कट का निशान मिला है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय इकबाल सिंह के रूप में हुई है, जो अपने घर में ही स्कूल चलाते थे। घटना देर रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना जमालपुर की पुलिस, सीआईए स्टाफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मृतक के बेटे युवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि देर रात दो व्यक्ति उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले उसे और उसके पिता को बंधक बना लिया और फिर दोनों के साथ मारपीट की। युवी का आरोप है कि हमलावरों ने उसके पिता पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। युवी ने कहा कि उसके पिता इकबाल सिंह पेशे से वकील थे और अपने मकान में ही “धालीवाल स्कूल” नाम से एक शिक्षण संस्थान संचालित करते थे, जहां 8वीं कक्षा तक पढ़ाई करवाई जाती है। घटना के बाद युवी ने शोर मचाया, जिसके बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की गर्दन पर कट का निशान मिला है। मृतक की पत्नी वकालत की परीक्षा देने गई पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल मामला पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और कई पहलुओं से जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी किसी बाहरी राज्य में वकालत की परीक्षा देने गई हुई हैं। उनके वापस लौटने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। थाना जमालपुर की पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना की असल वजह और आरोपियों की पहचान की जा सके।
खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link







