Related Posts

लुधियाना में पति-पत्नी विवाद ने लिया हिंसक रूप:दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप; पुलिस बोली- जांच जारी




लुधियाना के फोकल प्वाइंट थाना क्षेत्र के मंगली इलाके में एक पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की बबीता ने बताया कि उसकी शादी लगभग एक साल पहले हुई थी और उनका एक तीन-चार महीने का बेटा भी है। बबीता का आरोप है कि घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद उसके पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट में चोटें आने के बाद वह इलाज और मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची। बबीता ने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़िता ने प्रशासन से लगाई न्याय की मांग उनका कहना है कि विवाद इतना बढ़ गया कि यह हाथापाई में बदल गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, दूसरे पक्ष के राजा ने बबीता के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। राजा का कहना है कि उसकी पत्नी ने पहले उसकी बहन के साथ मारपीट की थी। इसके बाद उसने अपनी बहनों को घर बुला लिया, जिन्होंने उनके घर पहुंचकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी झगड़ा और मारपीट की। राजा ने बताया कि उनके परिवार के सदस्यों को भी चोटें आई हैं और उन्होंने भी पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस को दोनों पक्षों से शिकायतें मिली हैं। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मेडिकल रिपोर्ट को भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें