spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में दिव्यांग महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत:4 साल पहले हुई थी शादी, मायके से कपड़े लेने जा रही थी; आरोपी फरार




लुधियाना के डेहलों इलाके में सड़क पार कर रही एक दिव्यांग महिला को अज्ञात कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन रोकने की बजाय मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के सिर में ज्यादा चोट लगी, जिस कारण उसकी मौत हुई। मृतक महिला का नाम बलजीत कौर है। उसके शव का आज सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। थाना डेहलों की पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारकर आरोपी फरार जानकारी देते हुए पति गुरमुख सिंह निवासी गांव गोपालपुर ने बताया कि उनकी पत्नी बलजीत कौर उर्फ वावी 6 जून 2026 को डेहलों आई हुई थी। वह घर से खाना खाकर पैदल ही गोपालपुर बस स्टैंड की तरफ चली गई, जहां से उसने कपड़े लेने मायके जाना था। वह सड़क पार कर रही थी कि तभी अज्ञात कार ड्राइवर ने उसे टक्कर मारी और फरार हो गया। वह खून से लथपथ सड़क पर तड़पती रही। उसकी शादी को 4 साल हुए हैं। अभी कोई बच्चा नहीं था। कुछ देर बाद वह खुद सड़क पर किसी काम से निकला। उसने रास्ते में देखा कि लोगों की काफी भीड़ जमा थी। जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसकी पत्नी बलजीत कौर गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी हुई थी। अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की ओर से की गई पड़ताल में पता चला कि किसी अज्ञात वाहन ड्राइवर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मारी है। वह दिव्यांग थी। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही थाना डेहलों पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार वाहन और ड्राइवर की पहचान की जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles