Related Posts

लुधियाना में खुले गटर में गिरा बच्चा:कई दिनों से टूटा था ढक्कन, खेलते समय हुआ हादसा, साथियों का शोर सुनकर लोगों ने निकाला




लुधियाना के समराला चौक के पास एक बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क किनारे खुले गटर में एक मासूम बच्चा गिर गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लोगों ने नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खुले गटर से हादसे का खतरा है। दुकानदार लवप्रीत सिंह ने बताया कि बच्चा अपने साथियों के साथ पास में खेल रहा था। खेलते समय अचानक उसका पैर फिसला और वह खुले गटर में जा गिरा। बच्चे के गिरते ही उसके साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। बच्चों की आवाज सुनकर मौके पर तुरंत भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों ने बिना समय गंवाए रस्सी का इंतजाम किया और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते बच्चे को बाहर निकालने से उसकी जान बच गई। कई दिन से टूटा पड़ा था गटर का ढक्कन स्थानीय निवासियों ने बताया कि बच्चा पास के ही मोहल्ले का रहने वाला है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गटर का ढक्कन कई दिनों से टूटा हुआ पड़ा है, लेकिन इसे ठीक नहीं किया गया। इलाकेवासियों ने प्रशासन से तुरंत टूटे गटर को बंद करने और ऐसे खुले गटरों पर कार्रवाई की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें