spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में ईंट-भट्ठे पर असम के युवक की मौत:ट्रैक्टर की चपेट में आया, गर्दन और टांग कटी; 3 महीने बाद जीरो एफआईआर




लुधियाना के साहनेवाल स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम के दौरान असम के एक प्रवासी मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। असम में दर्ज जीरो एफआईआर के आधार पर पंजाब पुलिस ने भट्ठा मालिक, तीन अन्य आरोपियों, ट्रैक्टर चालक और एंबुलेंस चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय हैसमुल हक के रूप में हुई है, जो असम के धुबरी जिले का रहने वाला था और लुधियाना के विश्वकर्मा ब्रिक किल्न इंडस्ट्री में मजदूरी करता था। काम के दौरान हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, यह घटना कुछ सप्ताह पहले उस समय हुई, जब हैसमुल हक ईंट-भट्ठे पर काम कर रहा था। मृतक के भाई अब्दुल हई शेख ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि काम के दौरान उसका भाई भट्ठे पर चल रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हैसमुल हक की गर्दन और लात कट गई थी। शव असम भेजा गया, परिवार ने दर्ज कराई शिकायत हादसे के बाद मृतक का शव एंबुलेंस के जरिए उसके पैतृक गांव असम भेजा गया। शव मिलने के बाद परिजनों ने कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए असम के गौरीपुर थाना जिला धुबरी में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर जीरो एफआईआर दर्ज की गई। बाद में क्षेत्राधिकार के आधार पर यह मामला पंजाब पुलिस को भेज दिया गया, जिसके बाद साहनेवाल थाना पुलिस ने नया केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हत्या समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज पुलिस ने विश्वकर्मा ब्रिक किल्न इंडस्ट्री के मालिक, हसीमुल हक, मोइनुल हक, अयूब अली, ट्रैक्टर चालक तथा शिकायत में नामजद एंबुलेंस चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 61(2) (आपराधिक साजिश), 103 (हत्या) और 3(5) (समान उद्देश्य) के तहत मामला दर्ज किया है। सुरक्षा मानकों और लापरवाही की जांच मामले की जांच कर रहे एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि हादसे की परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि ईंट-भट्ठे पर श्रमिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं और कहीं कार्यस्थल पर किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं बरती गई। उन्होंने बताया कि मामले में संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आवश्यक दस्तावेज व अन्य सूबत एकत्र किए जा रहे हैं। परिजन जब थाना पहुंचेगे तो उसके बाद उनसे मामले की पूरी जानकारी ली जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles