spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

तरनतारन में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप:घर में घुसकर पिता-पुत्र से मारपीट के आरोप में 5 लोगों पर केस




तरनतारन के गोइंदवाल थाना पुलिस ने जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई गांव कालहा निवासी नत्था सिंह पुत्र अजायब सिंह की शिकायत पर की गई है, जिन्होंने अपने और अपने बेटे के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नत्था सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव कालहा में उनकी 10 मरला जमीन है, जो रेड लाइन के अंदर आती है और उस पर उनका कब्जा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उनका छोटा भाई जबरन इस जमीन पर कब्जा करना चाहता है, यह दावा करते हुए कि यह उसका हिस्सा है। उनकी बहन भी इस जमीन पर अपना हक जता रही है। पुलिस ने केस दर्ज किया नत्था सिंह ने आरोप लगाया कि 15 अप्रैल को पूरन सिंह पुत्र अजायब सिंह, जशनदीप सिंह पुत्र पूरन सिंह (दोनों निवासी कालहा), गुरप्रीत सिंह पुत्र निंदर सिंह (निवासी बचरा), दीप पुत्र जसविंदर सिंह और गुड्डी पत्नी जसविंदर सिंह (दोनों निवासी कोट खालसा, अमृतसर) ने उनके घर में घुसकर उनसे और उनके बेटे के साथ मारपीट की। एएसआई परगट सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच के बाद, नामजद पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles