spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में अनिल विज ने साधा कांग्रेस पर निशाना:कैबिनेट मंत्री बोले- बच्चों को भड़काकर राजनीति कर रही, संघर्ष में मर्यादा जरूरी




करनाल पहुंचे हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह फेल हो चुकी है और अब बच्चों को भड़काकर उन्हें आगे करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने प्रियंका गांधी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें प्रधानमंत्री के वीडियो को लेकर टिप्पणी की गई थी। विज ने कहा कि बच्चे अब ज्यादा समझदार हैं और किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। साथ ही उन्होंने कंगना रनोट के विवादित बयान पर संयमित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर संघर्ष में मर्यादा बनाए रखना जरूरी है, क्योंकि इससे ही देश की छवि बनती है। कांग्रेस हो चुकी पूरी तरह कमजोर : अनिल विज मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह कमजोर हो चुकी है और जनता ने उसे नकार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद तो कुछ कर नहीं पा रही, इसलिए अब बच्चों को भड़काकर उन्हें आगे करने की कोशिश कर रही है। विज ने कहा कि आज के बच्चे काफी समझदार हैं और वे किसी भी राजनीतिक दल के बहकावे में नहीं आने वाले। प्रियंका गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक लोकतांत्रिक नेता हैं, जो लोगों की भावनाओं को समझते हैं और उसी अनुसार फैसले लेते हैं। उन्होंने कहा कि देश में पहले भी कई बार प्रदर्शन हुए हैं, लेकिन सरकारें अक्सर लोगों की मांगों को नजरअंदाज करती रही हैं। हमने कई बार लाठी खाई, पीएम ने बच्चों की बात को समझा विज ने कहा कि हमने भी कई बार लाठियां खाई हैं, लेकिन सरकारें कभी नहीं मानी। पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रधानमंत्री ने बच्चों की बात को समझते हुए उसे स्वीकार किया और जो बच्चे चाहते थे, वह किया। यहां तक कि रात 12 बजे तक उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों को संदेश दिया। कांग्रेस परिवार पर निशाना साधते हुए अनिल विज ने कहा कि यह वही परिवार है, जिसके कई सदस्य प्रधानमंत्री रहे हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि एक ऐसा परिवार, जिसका नाना भी प्रधानमंत्री हाउस में था, दादी भी वहीं थीं, पिता भी प्रधानमंत्री थे, लेकिन अब बेटा गेट के बाहर लेटा हुआ है। इसका मतलब है कि कांग्रेस अब अंदर से गेट तक सिमट गई है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के नेता हर समय पेट्रोल की कैन लेकर घूमते हैं और जहां भी छोटी सी चिंगारी दिखती है, वहां आग भड़काने का काम करते हैं। उनका मकसद देश में अशांति फैलाना है, ताकि राजनीतिक फायदा उठाया जा सके। कंगना रनोट के बयान पर संतुलित प्रतिक्रिया सांसद कंगना रनोट के जेन-जी को लेकर दिए गए बयान पर अनिल विज ने सीधे टिप्पणी करने से बचते हुए कहा कि वे किसी के व्यक्तिगत बयान पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि किसी भी प्रकार के संघर्ष या आंदोलन में मर्यादा बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, “संघर्ष कोई भी हो और किसी का भी हो, हमें अपनी भाषा और व्यवहार में संयम रखना चाहिए। इससे ही देश की छवि बनती और बिगड़ती है। इसलिए हर व्यक्ति को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। प्रदर्शन में राजनीतिक दलों की भूमिका पर सवाल अनिल विज ने कहा कि, शुरुआत में यह माना जा रहा था कि प्रदर्शन केवल बच्चों द्वारा किया जा रहा है, लेकिन बाद में इसमें राजनीतिक दलों की भूमिका भी सामने आई। उन्होंने कहा कि अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, उनके अनुसार करीब 2800 आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी उस प्रदर्शन में शामिल थे। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ये लोग वहां किसने बुलाए और क्यों लाए गए। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार यह आरोप लगा रहा था कि बच्चों पर लाठीचार्ज हुआ, लेकिन सरकार ने उनकी बात मानते हुए कई मामलों में राहत दी। पुलिस पर हमले का भी उठाया मुद्दा अनिल विज ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर भी हमला हुआ और करीब सवा सौ पुलिसकर्मी घायल हुए। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों के अधिकार हैं, तो पुलिसकर्मियों के भी अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान होता है। अगर बच्चों के लिए है, तो पुलिस के लिए भी है। जो लोग पुलिस पर हमला कर रहे थे, वे कौन थे और उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न हो। कानून-व्यवस्था पर पुलिस का अधिकार चंडीगढ़ में पंजाब के सांसद अमृतपाल के समर्थकों द्वारा किए गए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि पुलिस का काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने पत्रकारों से सवाल करते हुए कहा कि, आप क्या चाहते हैं कि पुलिस सबकुछ छोड़कर थानों में बैठ जाए और लोग मनमानी करते रहें? पुलिस इसलिए बनाई गई है कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखे। अगर कहीं शांति भंग होने की आशंका होती है, तो पुलिस को कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। पंजाब में पेपर लीक मामले पर भी साधा निशाना पंजाब में पेपर लीक के मुद्दे पर भी अनिल विज ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन केवल पेपर लीक के मुद्दे पर था, तो उन राज्यों के लोग भी वहां आने चाहिए थे, जहां पेपर लीक नहीं हुए। उन्होंने कहा कि कौन सा राज्य है जहां पेपर लीक नहीं हुआ? और किस सरकार ने उस पर सख्त कार्रवाई की? आम आदमी पार्टी पहले इस मुद्दे पर आगे आ रही थी, लेकिन अब खुद उनके मंत्री पर आरोप लग रहे हैं और कोई कार्रवाई नहीं हो रही। पूर्व उद्योग मंत्री से मिलने पहुंचे विज इस दौरान अनिल विज हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता का हालचाल जानने के लिए एक निजी अस्पताल भी पहुंचे। शशिपाल मेहता लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। विज ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि शशिपाल मेहता उनके 50 साल पुराने साथी हैं। उन्होंने कहा कि मेहता ने मुख्यमंत्री बंसी लाल के शासनकाल में प्रदेश के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि शशिपाल मेहता एक समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते हैं और वे हमेशा लोगों के सुख-दुख में शामिल होते रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles