spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में दिनदहाड़े व्यापारी का अपहरण:पुलिसकर्मी बनकर आए बदमाश, घर ले जाकर चेक छीनकर 2 लाख निकलवाए, ₹22 हजार लूटे




लुधियाना में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे पुलिसकर्मी बनकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। सेक्टर-32 स्थित पटवारखाना के बाहर दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 4 बदमाशों ने खुद को पुलिस कर्मचारी बताकर एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के कारोबारी का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पहले घर ले गए, फिर बैंक से ₹2 लाख निकलवाए और जेब में रखे ₹22 हजार भी लूट लिए। मामले में थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने एक नामजद आरोपी और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रॉपर्टी संबंधी काम से गया था पटवारखाने
गुरु नानक स्ट्रीट, गिल रोड निवासी गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इलेक्ट्रॉनिक सामान का कारोबार करता है। करीब 1:30 बजे वह प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज लेने के लिए सेक्टर-32 स्थित पटवारखाना गया था। काम निपटाकर जैसे ही वह बाहर निकला, पहले से वहां मौजूद चार लोगों ने उसे घेर लिया। खुद को पुलिस कर्मचारी बताकर कार में बैठाया
शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों में से एक ने अपना नाम संदीप कुमार बताते हुए खुद को पुलिस कर्मचारी बताया। उसने कहा कि एक आपराधिक मामले में पूछताछ के लिए उसे उनके साथ चलना होगा। इससे पहले कि गुरप्रीत कुछ समझ पाता, बाकी तीन आरोपियों ने उसे जबरन महिंद्रा कार में बैठा लिया। कार में बैठाने के बाद आरोपियों ने उसे धमकाया कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी तो उसे झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दिया जाएगा। घर ले जाकर बैंक का चेक कब्जे में लिया
आरोपी सबसे पहले गुरप्रीत को उसके घर ले गए। उस समय घर पर उसकी पत्नी और अन्य परिजन मौजूद नहीं थे। इसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने उसके बैंक खाते से संबंधित चेक अपने कब्जे में ले लिया। एचडीएफसी बैंक में जबरन भरवाया सेल्फ चेक
इसके बाद आरोपी उसे एचडीएफसी बैंक, गिल शाखा ले गए। रास्ते भर वे उसे जान से मारने और झूठे मामले में फंसाने की धमकियां देते रहे। डर के कारण गुरप्रीत ने आरोपियों के कहने पर सेल्फ चेक पर हस्ताक्षर किए। इसके जरिए आरोपियों ने उसके खाते से ₹2 लाख नकद निकलवा लिए। बैंक से निकलते ही जेब से भी छीने ₹22 हजार
बैंक से बाहर आने के बाद भी आरोपियों की लूट नहीं रुकी। उन्होंने गुरप्रीत की तलाशी ली और उसकी जेब में रखे ₹22 हजार भी छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गुरप्रीत को मराडो कॉलोनी के पास छोड़कर फरार हो गए। जाते समय उन्होंने धमकी दी कि यदि उसने पुलिस या किसी अन्य व्यक्ति को घटना की जानकारी दी तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। डरे-सहमे गुरप्रीत ने बाद में हिम्मत जुटाकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामले की जांच कर रहे एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई है। फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने संदीप कुमार और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ अपहरण, लूट, जान से मारने की धमकी और आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles