Related Posts

लुधियाना में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला:इकलौते बेटे की मौत से सदमे में परिवार, सिर पर लगी चोटें; पार्ट टाइम करता था जॉब




लुधियाना के थाना डेहलों के अधीन आते इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जबरदस्त टक्कर मार दी। युवक अपने घरेलू काम से बाजार जा रहा था। टक्कर लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने आकर उठाने की कोशिश की, लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक पर पीछे बैठे उसके साथी के चोट आई। मृतक के सिर पर काफी चोट आई। काफी खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। थाना डेहलों पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 11 जून को हुई मौत, सिर पर लगी चोट जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता हरजिंदर सिंह निवासी गांव इकोलाहा, थाना सदर खन्ना ने पुलिस को बताया कि 11 जून 2026 को उसका रिश्तेदार प्रीतपाल सिंह अपनी मोटरसाइकिल नंबर PB-26K-5370 (डिस्कवर, काले रंग) पर एक अन्य युवक के साथ जा रहा था। वह भी अपनी मोटरसाइकिल पर उनके पीछे-पीछे चल रहा था। जैसे ही वे डेहलों चौक से गांव नानकपुर-जगेड़ा की ओर जा रहे थे और गांव गोपालपुर के पुल के पास पहुंचे, तभी पीछे से लुधियाना की तरफ से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक अज्ञात वाहन के चालक ने प्रीतपाल सिंह की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर सवार युवक चोटिल टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रीतपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार युवक को गंभीर चोटें आईं। सिर पर चोट ज्यादा आई जिस कारण उसने दम तोड़ा। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। प्रीतपालअपने परिवार में इकलौता बेटा था। अब उसके पीछे सिर्फ मां-बाप रह गए है। वह अभी 20 साल का था। वह पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम काम करता था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें