संगरूर में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF) की टीम ने राहगीरों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। टीम में एएसआई शमशेर सिंह, कांस्टेबल बलविंदर सिंह तथा कांस्टेबल जसप्रीत सिंह ने हादसे का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की एक टोयोटा हाइराइडर कार (DL14CJ1807) दिल्ली से आ रही थी। तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर खड़ा था ट्रक गांव फग्गूवाला के पास हाईवे पर तकनीकी खराबी के कारण खड़े एक ट्रक (HR64A 5487) से कार पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार तीनों लोग वाहन में फंस गए। मशक्कत के बाद घायलों को निकाला एसएसएफ टीम ने राहगीरों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला। हादसे में कार चालक प्रिंस कुमार (27) निवासी बुद्ध नगर जिला गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं माहीरा पुत्री मोहम्मद अशफाक निवासी बटला हाउस दिल्ली ने सिविल अस्पताल भवानीगढ़ पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला हादसे की सूचना मिलते ही SSF टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। टीम ने बताया कि कार में सवार युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं माहिरा नाम की युवती ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे में घायल सानिया नाम की युवती को SSF टीम ने सुरक्षित बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भवानीगढ़ में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया हादसे के बाद हाइड्रा मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया गया, ताकि यातायात सुचारु किया जा सके। मामले की सूचना थाना भवानीगढ़ पुलिस को दी गई। ड्यूटी ऑफिसर एएसआई गुरदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Source link
