Related Posts

लुधियाना में अकाली कौंसलर ने SE को थप्पड़ मारे:अधिकारी ऑफिस छोड़कर भागे, पार्षद बोले- लोगों के काम रोकेंगे, तो ऐसे ही लड़ेंगे




लुधियाना नगर निगम जोन बी दफ्तर में शिरोमणि अकाली दल के कौंसलर कमल अरोड़ा ने सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर प्रवीन सिंगला को उनके दफ्तर में ही थप्पड़ जड़ दिए। कमल अरोड़ा का आरोप है कि प्रवीण सिंगला न कोई काम करते और न सही तरीके से बात करते हैं। कौंसलर ने कहा कि वो नगर निगम जोन में अपने वार्ड नंबर 20 के विकास कार्यों को लेकर आए थे और प्रवीन सिंगला से मिले फाइल पास करने को कहा, लेकिन उन्होंने कोई बात नहीं सुनी। इससे पहले भी वो लगातार वार्ड के काम लटका रहे थे। इसी बात को लेकर दफ्तर में बहस होने के बाद हाथापाई हुई। घटना के बाद प्रवीन सिंगला जोन बी दफ्तर से भागकर जाने लगे। मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कहा बाद में बात करेंगे। कौंसलर के भाई बोले- अधिकारी फाइल रोकता था इस मामले में पार्षद कमल अरोड़ा चक्रवीर सिंह के भाई अमरीक सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 20 की कई फाइलें अधिकारी प्रवीण सिंगला के पास रुकी हुई थी। आज उनके भाई सड़कों की मरम्मत और नई सड़क बनाने के लिए जो फाइलें दी हैं उस पर बातचीत करने गए थे। प्रवीण सिंगला ने उनके भाई को पहले गाली दी, जिस कारण माहौल खराब हुआ और उनके भाई के साथ प्रवीण सिंगल की हाथापाई हुई। कौंसलर ने VIDEO जारी कर सफाई दी… मामले में अकाली दल ने क्या कहा? अधिकारी को राजनीति में नहीं पड़ना चाहिए अकाली दल के पूर्व विधायक रंजीत सिंह ढिल्लों ने कहा पूरा अकाली दल अपने पार्षद के साथ खड़ा है। जो अधिकारी हैं उन्हें समझना चाहिए कि जो कौंसलर काम लेकर आया वो जनता का है। उनसे ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। किसी अधिकारी को राजनीति में नहीं पड़ना चाहिए और लोगों के काम करने चाहिए। दोनों पक्षों को बैठाकर बात करेंगे रंजीत सिंह ने कहा कि पार्षद कमल अरोड़ा और अफसर प्रवीन सिंगला के बीच कुछ मिस अंडरस्टेंडिंग हुई। पार्षद लोगों के काम लेकर जाते हैं और अफसरों पर सरकारों का दबाव होता है। किसी काम को लेकर उनका टकराव हुआ है। दोनों अच्छे हैं। जो हुआ है वो नहीं होना चाहिए। इस मामले में दोनों पक्षों को बैठाकर बात करेंगे। पैचवर्क को लेकर मिले थे अकाली नेता ने आगे कहा- पार्षद ने फोन बंद कर दिया वो कहीं भागे नहीं हैं। अकाली दल पंजाब में लोगों के हित की बात करता है। पार्षद भी अपना है और अफसर भी अपने हैं। दोनों के साथ हैं। मेरी अभी कौंसलर से बात नहीं हुई पर पता चला कि उसके वार्ड में पैचवर्क होना था। उसने कई बार अफसरों को कहा। वहां पर एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी इसकी वजह से। पिछले समय से पैचवर्क नहीं हुआ। एडिशनल कमिश्नर बोले- अभी मामले की जानकारी नहीं इस मामले में एडिशनल कमिश्नर नीरज जैन ने कहा कि अभी उन्हें मामले की जानकारी नहीं है जिनके साथ यह घटना घटित हुई है जब वह मेरे पास आएंगे तभी मामले का पता चल पाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें