spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना-बर्थडे पार्टी में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की मौत:भाई का आरोप-विवाद के बाद धक्का दिया; पुलिस ने मकान मालिक-दोस्तों को हिरासत में लिया




लुधियाना के जमालपुर इलाके में मंगलवार रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान 28 वर्षीय युवक गोविंदा की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह थाना जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मकान मालिक और पार्टी में शामिल दोस्तों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक पेशे से मजदूर था और अपने परिवार का मुख्य सहारा था। भाई का गंभीर आरोप-रंजिश के तहत छत से नीचे फेंका मृतक के भाई राहुल ने पुलिस को दिए बयानों में सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाया है। राहुल के अनुसार, मंगलवार रात गोविंदा अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। वहां पार्टी के दौरान मौजूद कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर उसका तीखा विवाद हो गया। राहुल का आरोप है कि इसी कहासुनी और रंजिश के चलते पार्टी में शामिल कुछ लोगों ने साजिश के तहत गोविंदा को छत से नीचे धक्का दे दिया, जिससे गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई। घर का बड़ा बेटा था गोविंदा, अभी नहीं हुई थी शादी परिजनों ने रोते हुए बताया कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं है, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। गोविंदा अभी अविवाहित था और घर का सबसे बड़ा बेटा होने के नाते पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। वह मेहनत-मजदूरी करके अपने माता-पिता और छोटे भाई का पेट पाल रहा था। दूसरा पक्ष बोला-कोई झगड़ा नहीं हुआ, नशे में संतुलन बिगड़ने से गिरे दूसरी ओर मामले में दूसरे पक्ष के युवक त्रतिक ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। त्रतिक का दावा है कि बर्थडे पार्टी में माहौल पूरी तरह शांत था और किसी भी तरह का कोई झगड़ा या गाली-गलौज नहीं हुई थी। उसने पुलिस को बताया कि गोविंदा ने अत्यधिक शराब पी रखी थी और वह पूरी तरह नशे में था। छत पर टहलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। त्रतिक ने कहा कि उन पर लगाए जा रहे हत्या के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और गलत हैं। एक्शन में पुलिस: मौके पर ही पूछताछ आज सुबह जैसे ही पुलिस को घटना की आधिकारिक सूचना मिली अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि जिस घर में पार्टी चल रही थी, उसके मालिक और उस वक्त मौजूद तमाम प्रत्यक्षदर्शियों व दोस्तों से यह जानने का प्रयास कर रही है कि रात को असल में क्या हुआ था और विवाद की क्या वजह थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की क्रॉस-वेरिफिकेशन के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles