Related Posts

लास वेगास में करनाल के निशांत देव का धमाका:दूसरे राउंड में नॉकआउट से जीता मुकाबला,अमेरिका में बड़े बॉक्सिंग इवेंट में दिखाया दम




हरियाणा में करनाल के बॉक्सर निशांत देव ने विदेश में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। अमेरिका के लास वेगास में हुए बड़े बॉक्सिंग मुकाबले में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को दूसरे ही राउंड में नॉकआउट कर जीत हासिल की। इस जीत के साथ उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर में लगातार जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। इस जीत के बाद निशांत ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर फोटो के साथ पोस्ट किया और लिखा-वो मुझ पर शक करते रहते हैं। मैं उन्हें गलत साबित करता रहूँगा। साल की शुरुआत 8 राउंडर के साथ की, दूसरे राउंड के नॉकआउट के साथ की। लास वेगास में दिखाया दम
अमेरिका के लास वेगास में 26 अप्रैल को हुए बॉक्सिंग इवेंट में निशांत देव का मुकाबला जुआन कार्लोस गुएरा जूनियर से हुआ। यह फाइट बड़े इवेंट के अंडरकार्ड में शामिल थी, जहां दुनिया भर के बॉक्सरों ने हिस्सा लिया। मुकाबले की शुरुआत से ही निशांत ने आक्रामक अंदाज अपनाया। दूसरे राउंड में खत्म किया मुकाबला
निशांत देव ने दूसरे राउंड के अंतिम क्षणों में जोरदार पंच लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को गिरा दिया। इसके बाद लगातार अटैक करते हुए उन्होंने तकनीकी नॉकआउट के जरिए मुकाबला अपने नाम कर लिया। रेफरी ने स्थिति को देखते हुए फाइट रोक दी और निशांत को विजेता घोषित किया गया। प्रो करियर में लगातार छठी जीत
यह निशांत देव के प्रोफेशनल करियर की छठी फाइट थी और उन्होंने सभी मुकाबले जीतकर अपना रिकॉर्ड अजेय बनाए रखा है। इससे पहले भी वे कई मुकाबलों में नॉकआउट से जीत दर्ज कर चुके हैं। उनकी यह जीत उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिला रही है। पहला बड़ा 8 राउंड मुकाबला
यह मुकाबला उनके करियर का पहला 8 राउंड का मैच था, जिसे बड़े स्तर की परीक्षा माना जा रहा था। हालांकि निशांत ने इसे जल्दी खत्म कर अपनी ताकत और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। ओलंपिक के बाद प्रो बॉक्सिंग में बढ़ता कदम
निशांत देव इससे पहले ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और 2025 में उन्होंने प्रोफेशनल बॉक्सिंग की शुरुआत की थी। अब वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और बड़े खिताबों की ओर नजर बनाए हुए हैं। करनाल में खुशी का माहौल
निशांत के पिता पवन देव का कहना है कि निशांत की इस जीत से करनाल और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है। खेल प्रेमी और उनके समर्थक इस उपलब्धि को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वे आने वाले समय में और बड़े मुकाबलों में देश का नाम रोशन करेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें