हरियाणा के फरीदाबाद जिले में 8 दिन से लापता 45 वर्षीय महिला के शव को दो लावारिस कुत्तों ने ढूंढ निकाला। खास बात यह है कि ये वही कुत्ते थे, जिन्हें महिला रोजाना अपने हाथों से रोटी खिलाती थी। मगर, महिला के लापता होने के बाद से ही दोनों मायूस दिखाई दे रहे थे। परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर महिला की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी दौरान परिवार के लोग घर के पास जल कुंभी से भरे नाले में भी उसकी तलाश करने लगे कि तभी दोनों कुत्ते भी वहां पहुंच गए और जोर-जोर से भौंकने लगे। लोगों ने दोनों को वहां से हटाने की कोशिश, लेकिन वे और एक जगह जागर तेज भौंकने लगे। जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो जल कुंभी से ढका एक शव वहां पड़ा दिखाई दिया। शव को बाहर निकाला तो गया, उसकी पहचान लापता महिला के रूप में हुई। इसके बाद सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मोहल्ले में ही रहने वाले दो लोगों ने उसकी हत्या कर शव यहां फेंका था। पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी उसके बेटा अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि कुत्तों की सूझबूझ के कारण ही हत्या के मामले का खुलासा हो पाया। इस तरह कुत्तों ने तलाश महिला का शव… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… 15 अप्रैल को लापता हुई थी महिला : जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के बल्लभगढ़ केकबूलपुर कॉलोनी की रहने वाली अनिता देवी 15 अप्रैल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कई दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। अचानक झाड़ियों की तरफ दौडे़ दोनों कुत्ते: अनिता देवी रोजाना इलाके के दो लावारिस कुत्तों शेरू और रॉकी को खाना खिलाती थी, जिस कारण दोनों कुत्ते अक्सर उसके घर के आसपास ही रहते थे। 18 अप्रैल को परिवार के लोग गांव मोहला के पास अनिता देवी की तलाश कर रहे थे। इस दौरान शेरू और रॉकी अचानक झाड़ियों की ओर दौड़ पड़े। जल कुंभी से ढका शव ढूंढ निकाला : जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो कुत्तों ने अनिता देवी की साड़ी ढूंढ निकाली। पास ही एक नाला था, जो जलकुंभी से पूरी तरह ढका हुआ था। इसी दौरान शेरू नाले में कूद गया और जैसे ही जलकुंभी हटने लगी तो पानी के अंदर अनिता देवी के पैर दिखाई देने लगे। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किया मर्डर का खुलासा, एक आरोपी अरेस्ट शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पता चला कि 15 अप्रैल को कबूलपुर निवासी परमजीत मोटरसाइकिल पर अनिता देवी के घर गैस सिलेंडर देने गया था। इसके बाद वह अनिता देवी को बिजली बिल भरवाने के बहाने अपने साथ ले गया। लौटते समय उसने अनिता देवी की हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया। इसके उसके पिता जगमिंदर डागर ने भी साथ दिया। हत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह के अनुसार आरोपी जगमिंदर डागर को दो दिन की रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस हत्या का मुख्य आरोपी उसका बेटा परमजीत है, जो फिलहाल फरार है। परमजीत की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है, जिसके बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
Source link
लावारिस कुत्तों ने तलाशा महिला का शव:रोजाना रोटी खिलाती थी, 6 दिन पहले हत्या कर नाले में फेंका गया;
