हरियाणा के 4 IAS अफसरों की कोठियों पर सीबीआई ने देर रात रेड की। सीबीआई दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की निजी व सरकारी कोठियों पर देर रात तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। जांच के दौरान कई अहम दस्तावेज, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड भी कब्जे में लिए गए। यह रेड मो. शाइन से जुड़ी सेक्टर-16 और अन्य आईएएस अधिकारी की सेक्टर-19, सेक्टर-7, पंचकूला सेक्टर-6 और करनाल में स्थित कोठियों में की गई, जहां देर रात तक जांच जारी रही। फरवरी 2026 में आईएफएससी बैंक की चंडीगढ़ सेक्टर-32 शाखा से जुड़े सरकारी खाते में भारी वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा हुआ था। बैंक में सरकारी रिकॉर्ड के मिलान में 590 करोड़ रुपये का अंतर सामने आया था। सीबीआई जांच में सामने आया कि जिन विभागों का पैसा ट्रांसफर किया गया, उनमें कई विभागों के मौजूदा आईएएस अधिकारियों की भी भूमिका हो सकती है। इसी आधार पर सीबीआई ने चार आईएएस अधिकारियों से पूछताछ की और जांच में शामिल होने के लिए हरियाणा सरकार से मंजूरी ली थी। 2 माह पहले हुआ था पैसों का लेन-देन पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित आलीशान कोठी भी जांच के दायरे में है। रिश्तेदारों के खातों तक पहुंची सीबीआई टीम को जांच में यह जानकारी मिली है कि एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने पंचकूला के सेक्टर-6 में करीब एक कनाल की कोठी की खरीद-फरोख्त की थी। यह कोठी अधिकारी ने सीधे अपने नाम पर नहीं बल्कि अपने सबसे नजदीकी रिश्तेदार के नाम पर ली थी। दस्तावेज अभी नाम सार्वजनिक नहीं करते हैं, लेकिन कोठी की खरीद के लिए पैसे का लेन-देन दो माह पहले ही हो चुका था। सीबीआई को इस कोठी से संबंधित कुछ दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। सीबीआई अफसरों के अलावा इनके परिवार के अन्य सदस्यों के बैंक खातों की भी डिटेल खंगाली जा रही है। 2 IAS से हो चुकी पूछताछ पहले भी सीबीआई ने दो आईएएस अधिकारियों से लंबी पूछताछ की थी। उनके मोबाइल, कंप्यूटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए थे। दोनों अधिकारियों को सीबीआई ने अलग-अलग दिनों में सरकारी कोठियों पर रखा था। आईएएस शाइन की कोठी पर तीन गाड़ियों में 7-8 अधिकारी देर शाम करीब 1:30 बजे पहुंचे थे और रात 11 बजे तक कोठी के अंदर ही जांच करते रहे। सीबीआई यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी धन के ट्रांसफर के पीछे किस स्तर पर मंजूरी मिली और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही। एजेंसी वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है।
Source link
हरियाणा में 4 IAS अफसरों की कोठियों पर रेड:शाइन, अग्रवाल व प्रदीप कुमार का नाम शामिल, संपतियों को जांच रही CBI
