युवक की लाश को कमरे से बाहर निकालते हुए टीम।
चंडीगढ़ के युवक ने करनाल में सुसाइड कर लिया। वह जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचा, तो उसके साथी कर्मचारी ने कई बार फोन किया, लेकिन जब कॉल रिसीव नहीं की, तो वह उसके घर पहुंचा, जहां पर उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई थी।
.
इसके बाद पुलिस को बुलाया, फिर दरवाजा तोड़कर उसको बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच में सामने आया वह यहां पर एक नैनीताल की महिला के साथ लिव-इन रहता था। दो दिन पहले दोनों के बीच फोन पर विवाद भी हुआ था।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच करती फोरेंसिक टीम।
ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो साथी कर्मी घर आया
मृतक की पहचान रोहित कुमार (25) के नाम से हुई है। वह करनाल के मॉडल टाउन क्षेत्र की सैनी कॉलोनी में रहता था। शनिवार को जब रोहित ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो उसके एक साथी कर्मचारी ने उसे फोन किया। कई बार कॉल करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारी रोहित के घर पहुंचा। वहां दरवाजा अंदर से बंद था। इस दौरान पड़ोसी भी मौके पर एकत्र हो गए। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस के पहुंचने के बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर रोहित का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने कमरे और मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। इसलिए आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
मृतक के कमरे पर पहुंची फोरेंसिक टीम।
तीन बच्चों की मां लिव-इन रिलेशनशिप रहती थी
जांच के दौरान सामने आया कि रोहित एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। परिजनों का आरोप है कि महिला ने उसे अपने प्रभाव में ले रखा था। उनके अनुसार महिला रोहित की दूर की मौसी की बेटी पिंकी है, जिससे उसकी पहचान चंडीगढ़ में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी।
परिजनों के मुताबिक, महिला नैनीताल की रहने वाली है। उसकी उम्र करीब 42 वर्ष है और वह तीन बच्चों की मां है। उनका कहना है कि महिला करीब 6 महीने तक रोहित के साथ रही और खुद को उसकी पत्नी बताती रही, जबकि रोहित अविवाहित था।
दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ
परिजनों का आरोप है कि 5 जून की रात दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ था। बताया गया है कि रोहित ने महिला को करनाल आकर आमने-सामने बात करने के लिए कहा था। इसी दौरान उसने फांसी लगाने की बात भी कही थी, लेकिन महिला करनाल नहीं पहुंची। इसके बाद रोहित ने यह कदम उठा लिया।
**************
ये खबर भी पढ़ें:
लुधियाना में बेटों की प्रताड़ना से तंग पिता ने किया सुसाइड: फंदा लगाकर मौत को लगाया गले; घर में आग लगाने की दे रहे थे धमकी
लुधियाना के थाना जमालपुर के अंतर्गत आने वाली महावीर कॉलोनी (भामियां खुर्द) में 2 बेटों की प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों के आधार पर दोनों बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
