Related Posts

सिरसा में बाइक से गिरकर ट्रेजरी कर्मचारी की मौत:स्पीड ब्रेकर से टकराकर बेकाबू हुई, शहर से लौट रहा था गांव




सिरसा में एक सरकारी कर्मचारी की स्पीड ब्रेकर से टकराकर मौत हो गई। यह हादसा हिसार रोड पर बाजेकां नाका के पास हुआ। मृतक की पहचान कोटली गांव निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई है, जो सिरसा लघुसचिवालय की ट्रेजरी शाखा में कार्यरत थे। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ब्रेकर गलत तरीके से बनाया गया था। जानकारी के अनुसार, रणजीत सिंह शनिवार को अपनी बाइक से शहर से कोटली गांव की ओर जा रहे थे। बाजेकां नाका के पास बने स्पीड ब्रेकर से टकराने के बाद उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर गिर गए। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे के बाद घायल रणजीत सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से कोटली गांव के ग्रामीणों और लघुसचिवालय के कर्मचारियों में रोष है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें