spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक में भाजपा कार्यालय के पास भिड़ी 2 कार:सड़क पर कट के कारण हुआ हादसा, दोनों कार हुई क्षतिग्रस्त




रोहतक में भाजपा कार्यालय मंगल कमल के पास लाढौत रोड के कट पर सुबह करीब 9 बजे 2 कारों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में आगे चल रही कार सीधे पेड़ से जाकर टकराई। गनीमत रही कि कार का ड्राइवर बच गया। वहीं हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लाढौत रोड से भाजपा कार्यालय की तरफ जाने वाले रोड पर एक कट है। आई20 कार सवार व्यक्ति लाढौत रोड से गाड़ी को मोड़ रहा था। वहीं, वीटा चौक की तरफ से एक बस आ रही है। कार की स्पीड कम थी। इसी दौरान लाढौत रोड पर पीछे से काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी आई और पीछे से आई20 कार को जोरदार टक्कर मार दी। स्कार्पियो गाड़ी की टक्कर से आई20 कार सीधे जाकर पेड़ से टकरा गई, जिसके कारण कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, पीछे से टक्कर मारने के कारण स्कार्पियो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे को देखकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और दोनों गाड़ियों के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों के बीच हुआ समझौता
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई आई20 कार व स्कार्पियो गाड़ी ड्राइवर के बीच आपसी समझौता हो गया। दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई थी। आई20 गाड़ी के ड्राइवर ने पुलिस को सूचना भी नहीं दी। दोनों गाड़ियों में ड्राइवर के अलावा अन्य कोई व्यक्ति नहीं बैठा था और दोनों ड्राइवर सही सलामत है। कट पर अक्सर होते हैं सड़क हादसे
लाढौत रोड से सोनीपत रोड पर बने कट के कारण अक्सर हादसे देखने को मिल रही है। पिछले एक माह में तीन से चार हादसे हो चुके है। हादसों को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से कदम उठाने की मांग की जा रही है। वहीं, कुछ कदम की दूरी पर भाजपा कार्यालय भी है, जहां नेताओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में कट पर सुरक्षा की मांग की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles