spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक में नेशनल खिलाड़ी की अभ्यास के दौरान मौत:रायपुर में राष्ट्रीय कयाकिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा, 4 दिन बाद ही दुनिया को कहा अलविदा




रोहतक के गांव करौंथा की रहने वाली कयाकिंग की नेशनल खिलाड़ी माया धनखड़ की अभ्यास के दौरान तालाब में मौत हो गई। सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। माया धनखड़ कयाकिंग (वाटर स्पोर्ट्स) की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थी। हाल ही में छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई नेशनल कयाकिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर लौटी थी। माया धनखड़ गांव के ही तालाब में तैराकी का अभ्यास करती थी। 22 जून को तैराकी का अभ्यास करने के दौरान माया को हार्ट अटैक आया और वह गहरे पानी में चली गई। माया धनखड़ को डूबता देख उसे बचाने के लिए वहां मौजूद लोग पानी में उतरे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। लोगों ने उसे पानी से बाहर निकालकर जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस ने जांच शुरू की। प्रतियोगिताओं की तैयारी में लगी थी माया
माया धनखड़ कयाकिंग की नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटी थी और 4 दिन बाद ही दूनिया को अलविदा कह दिया। मेडल की इच्छा रखने वाली माया आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रही थी। परिवार व कोच को माया धनखड़ से भविष्य में कई बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद थी। वहीं, माया धनखड़ भी लगातार मेहनत कर रही थी। खिलाड़ी के परिवार को ग्रामीणों ने दी सांत्वना
माया धनखड़ की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीण लगातार माया धनखड़ के परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे है। जबकि खेल प्रेमियों में भी माया की मौत से गहरा धक्का लगा है। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles