![]()
रोहतक के ब्लॉक कलानौर के गांव खैरड़ी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने व नई मूर्ति का अनावरण करने को लेकर पंचायत व ग्रामीण आमने-सामने हो गए। पंचायत ने पुलिस की मौजूदगी में मूर्ति का अनावरण कर दिया, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। ऐसे में पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है। कलानौर के गांव खैरड़ी में सद्भावना स्थल पर लगी सर छोटूराम व भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में से 8 अप्रैल की देर रात कुछ शरारती लोगों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया। बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित करने को लेकर ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया और धरना शुरू कर दिया। गांव की सरपंच ने पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर डॉ. अंबेडकर की नई प्रतिमा को मंगवाया, जिसे सद्भावना स्थल पर रख तो दिया, लेकिन ग्रामीणों ने 14 अप्रैल को प्रतिमा का अनावरण होने नहीं दिया। ग्रामीणों का विरोध लगातार चल रहा था। इसी बीच पंचायत ने पुलिस के साथ मिलकर जबरन आज प्रतिमा का अनावरण कर दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में प्रतिमा का अनावरण पंचायत सदस्यों की तरफ से ग्रामीणों की मांग संविधान स्थल बनाने की मान ली गई, इसके बाद भी ग्रामीणों का धरना चल रहा था। सरपंच प्रतिनिधि ने पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर पुलिस बल की मौजूदगी में प्रतिमा का अनावरण कर दिया, जबकि ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इस दौरान पुलिस व ग्रामीण आमने-सामने हो गए। जबरन किया प्रतिमा का अनावरण गुरु रविदास सभा के प्रधान प्रदीप कुमार ने बताया कि बाबा साहेब की प्रतिमा को खंडित करने वाले आरोपी अभी पकड़े नहीं गए है। 9 अप्रैल से उनका धरना चल रहा है। प्रशासन ने पहले भी प्रतिमा का अनावरण करने की कोशिश की थी, लेकिन अनावरण होने नहीं दिया था। आज जबरन पंचायत सदस्यों ने पुलिस के साथ मिलकर प्रतिमा का अनावरण कर दिया। 7 लोगों को हिरासत में लिया प्रतिमा के अनावरण का विरोध करने वाले ब्रिजेश ने बताया कि ग्रामीण प्रतिमा का तब तक अनावरण नहीं करना चाहते थे, जब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जाता। पुलिस ने एक भी आरोपी को नहीं पकड़ा। उल्टा प्रतिमा का अनावरण कर दिया। मौके पर विरोध करने वाले 7 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसमें महिला व पुरुष दोनों शामिल है। कुछ लोग कर रहे थे प्रतिमा का विरोध गांव खैरड़ी के सरपंच प्रतिनिधि दीपक ने बताया कि धरना देने वाले ग्रामीणों की संविधान स्थल बनाने की मांग पंचायत ने मान ली थी। इसके बाद भी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण करने का विरोध कर रहे थे। पंचायत सदस्यों ने पुलिस की मौजूदगी में प्रतिमा का अनावरण किया है। पुलिस ने विरोध करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। प्रतिमा की प्रतिमा का अनावरण करवा दिया कलानौर थाना एसएचओ सतपाल ने बताया कि गांव खैरड़ी में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण पंचायत ने किया है। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया था, जिसमें से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव के माहौल को सौहार्द पूर्ण बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
Source link
रोहतक में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर हंगामा:पंचायत ने पुलिस के साथ मिलकर किया अनावरण; विरोध करने वाले 7 हिरासत में







