Related Posts

रोहतक में गन प्वाइंट पर युवक के साथ मारपीट:गन लॉक होने पर सिर में मारा बट, चुनावी रंजिश के कारण दिया वारदात को अंजाम




रोहतक के ब्लॉक सांपला में एक युवक के साथ चुनावी रंजिश को लेकर गन प्वाइंट पर मारपीट की गई। मारपीट में घायल युवक को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। साथ ही पुलिस को शिकायत दी गई। घायल ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया है। घायल विकास ने बताया कि दोपहर को बेरी रोड सांपला में उसके दोस्त खड़े थे, जिन्होंने दुकान से खाने-पीने का कुछ सामान लिया था। वह दुकान पर पैसे देने के लिए आया था। इसी दौरान सांपला निवासी सुनील कुमार उर्फ भोपा भी थार गाड़ी में एक युवक के साथ आया और उसे आवाज लगाकर अपने पास बुला लिया। गन प्वाइंट पर गाड़ी में की मारपीट
विकास ने बताया कि सुनील ने उसे गाड़ी में बैठकर बात करने के लिए कहा। जैसे ही वह गाड़ी में बैठा तो सुनील ने उसके पीछे गन अड़ा दी और बोला कि चुपचाप बैठे रहना, वरना गोली मार देंगे। इसके बाद सुनील ने गन को कोक करके ट्रिगर किया तो गन लॉक हो गई। विकास ने बताया कि गन लॉक होने के बाद उसके व सुनील के बीच हाथापाई होने लगी। सुनील ने गन बसई गांव के लड़के को पकड़ा दी और मारपीट करने लगा। इसके बाद गन लेकर सिर में तीन बार बट मारा, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। गाड़ी में कोई डंडा नहीं था, इसलिए सुनील ने बाहर निकलकर एक गाड़ी को मारने के लिए उखाड़ा। गन को अनलॉक करने का किया प्रयास
विकास ने बताया कि आरोपी सुनील ने गन को अनलॉक करने का प्रयास भी किया। पहले मुंह से खींचकर गन अनलॉक करनी चाही, जब ऐसा नहीं हुआ तो पत्थर से मारकर भी अनलॉक करने का प्रयास किया। इसी दौरान वह मौका पाकर भाग निकला और भागते हुए आरोपियों की गाड़ी के साथ वीडियो भी बनाई। चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की मदद करने की रंजिश
विकास ने बताया कि आरोपी सुनील के साथ पर्सनली कोई रंजिश नहीं है, लेकिन चुनाव में भाजपा ने सुनील की बजाय संजय को टिकट दी थी, जिसकी चुनाव में काफी मदद की थी। इसी बात को लेकर सुनील रंजिश पाले हुए था और कहने लगा कि जिसने भी चुनाव में संजय का साथ दिया, उसे वह नहीं छोड़ेगा। पुलिस मामले में नहीं कर रही कार्रवाई
विकास ने बताया कि आरोपियों द्वारा किए गए हमले की शिकायत सांपला थाना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस मामले को हलके में ले रही है। पुलिस ने कहा कि पहले जाकर अपना ईलाज करवाओ। इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। केवल एक कागज पर उसकी शिकायत लिखवाकर ली है। पुलिस मामले में कर रही जांच
सांपला थाना पुलिस ने बताया कि एक युवक द्वारा मारपीट की शिकायत दी गई है। पुलिस मामले में युवक की शिकायत पर जांच कर रही है। जिन लोगों पर युवक ने आरोप लगाया है, उनसे जल्द पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले में उचित कार्रवाई कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें