Related Posts

रोहतक में किसान नेताओं को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट:दिल्ली में किसान घाट पर जाने से रोका, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की थी कॉल




रोहतक से दिल्ली के किसान घाट पर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे किसान नेताओं को पुलिस ने उनके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया। सुबह ही पुलिस किसान नेताओं के घर पहुंच गई और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया। जब किसान नेताओं ने कारण पूछा तो पुलिस ने उन्हें कुछ नहीं बताया। किसान-मजदूर संगठन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष उमेद सिंह ने बताया कि एसकेएम गैर राजनीतिक संगठन की तरफ से किसानों की समस्याओं को लेकर दिल्ली के किसान घाट पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था, जिसमें देशभर से किसान पहुंच रहे है। लेकिन पुलिस जगह-जगह किसानों को दिल्ली जाने से रोक रही है। सुबह सवा 8 बजे घर पहुंची पुलिस
उमेद सिंह ने बताया कि गांव घिलौड़ की पुलिस सुबह सवा 8 बजे ही उनके घर पहुंच गई। वह दिल्ली जाने के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें बाहर निकलने नहीं दिया और हाउस अरेस्ट करके बैठा लिया। पुलिस ने कहा कि शाम तक वह घर से बाहर नहीं जा सकते। ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली जाने से रोका
गांव धामड़ में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। रणधीर सिंह ने कहा कि सभी किसान संगठन दिल्ली किसान घाट पर अमेरिका व अन्य देशों के साथ हो रही कृषि संबंधी समझोते का विरोध करने के लिए एकत्रित हो रहे है। क्योंकि यह किसानों व मजदूरों के हितो के खिलाफ है। स्मार्ट मीटर लगाने का भी है विरोध
रणधीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम, मेवात में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में जाने से रोकने के लिए सरकार तानाशाही अपना रही है। किसानों व मजदूरों को हाउस अरेस्ट किया गया है। जबकि किसान संगठन तो दिल्ली में किसान घाट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए जा रहे थे। वहीं, जंतर मंतर पर पुलिस की बर्बरता का विरोध भी किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें