Related Posts

बहादुरगढ़ के छारा गांव गोलीकांड में पुलिस के हाथ खाली:तीन दिन बाद भी आरोपी फरार,फोन करके घर बुलाया, ठेकेदार नीरज को मारी गोली; पांच लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत




बहादुरगढ़ के छारा गांव में ठेकेदार नीरज को फोन करके घर बुलाने के बाद गोली मारने के मामले में तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वारदात के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टोल पर जाम भी लगाया था, लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जानकारी के अनुसार, ठेकेदार नीरज को फोन करके घर बुलाया गया था। इसके बाद उस पर गोली चला दी गई। वारदात में नीरज के भतीजे के पैर में भी गोली लगी थी। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया था। परिजनों ने घटना वाले दिन ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टोल पर जाम लगाया था। पुलिस ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन तीन दिन गुजरने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वारदात से जुड़े हर पहलू को बारीकी से खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आ रहे तथ्यों और सुरागों को जोड़कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मामले की तह तक पहुंचने में लगी है। अधिकारियों ने जल्द ही पूरे गोलीकांड का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें