हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने रोहतक जिले के सांपला में महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने संसद में बिल पेश होने के दौरान भी इसे पारित नहीं होने देना चाहा। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास पहले लोकसभा और राज्यसभा में पूर्ण बहुमत था, लेकिन इसके बावजूद वह महिला आरक्षण लागू करने का साहस नहीं जुटा सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक इस मुद्दे को केवल राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया।
कांग्रेस पर कसा तंज सांपला में एक कार्यक्रम में पहुंचे अरविंद शर्मा ने स्पष्ट किया कि बिना जनगणना और परिसीमन के महिला आरक्षण बिल को लागू करना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए महिला आरक्षण को आगे बढ़ाया है। महिला आरक्षण बिल को रोकने का आरोप मंत्री शर्मा ने जोर देकर कहा, “कांग्रेस के पास जब पूरा मौका था, तब उन्होंने महिलाओं को अधिकार देने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब जब भाजपा सरकार इस दिशा में ऐतिहासिक फैसला ले रही है, तो कांग्रेस इसे रोकने की कोशिश कर रही है।” निकाय चुनावों में भाजपा की होगी जीत इस दौरान अरविंद शर्मा सांपला में स्थानीय निकाय चुनावों के मद्देनजर भाजपा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शर्मा ने कहा कि आगामी निकाय चुनावों में जनता भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के आधार पर वोट देगी। जनता का भरोसा सरकार पर बढ़ा कैबिनेट मंत्री ने विश्वास जताया कि प्रदेशभर में भाजपा को भारी समर्थन मिलेगा और हर जगह कमल खिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने पारदर्शिता, विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है, जिससे जनता का भरोसा पार्टी पर लगातार बढ़ रहा है। संगठन को मजबूत करने का संकल्प शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं और विपक्ष के भ्रामक प्रचार का जवाब दें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने आगामी चुनावों में भाजपा की जीत का भरोसा जताया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Source link
रोहतक में अरविंद शर्मा ने कांग्रेस को बताया महिला विरोधी:बोले- बहुमत के बावजूद बिल को नहीं किया था लागू, भाजपा ने बढ़ाया आरक्षण
