Related Posts

रेवाड़ी में 62 लाख में 8 कनाल जमीन का सौदा:आरोप- छेड़छाड़ कर 9 कनाल किया; रजिस्ट्री नहीं हुई; बिचौलिए ने रास्ता रोककर हमला




रेवाड़ी के गांव गोठड़ा में 62 लाख जमीन के सौदे में हमले के मामला सामने आया है। बेचने वाले ने दस्तावेजों में छेड़छाड़ के आरोप लगाकर कोर्ट केस कर दिया। जिस कारण जनवरी में जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पाई। आरोप है कि इससे खफा जमीन का सौदा करवाने वाली बिचौलिए ने बेचने वाले पर अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। हमले में घायल प्रॉपर्टी मालिक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। एग्रीमेंट दस्तावेजों में की छेड़छाड़ सोहन लाल ने बताया कि वह गोठड़ा का रहने वाला है। गांव में एक जगह उसकी 9 कनाल से अधिक कृषि जमीन है। पिछले साल गांव के चेतन प्रकाश ने उसकी करीब 8 से अधिक जमीन का सौदा करीन के धर्मबीर के साथ 62 लाख रुपए में करवाया। बाद में आरोपियों ने एग्रीमेंट के कागजों में छेड़छाड़ कर जमीन को की जगह 9 कनाल लिख ली। इस साल जनवरी में रजिस्ट्री होनी थी। तकनीकी कारणों के चलते रजिस्ट्री नहीं हो पाई। घर आते समय रोका रास्ता उन्होंने बताया कि सौदे के दस्तावेजों में छेड़छाड़ का विरोध करने से चेतन प्रकाश खफा था। बीती देर शाम वह गांव में किसी को पैसे देकर मोटरसाइकिल पर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बीच में दोस्तों के साथ उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें