Related Posts

नारनौल में CRPF जवान के घर से लाखों की चोरी:दिल्ली में पोस्टिंग, सोने-चांदी के आभूषण, 20 हजार रुपए नकद व मोटरसाइकिल ले गए




हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव भोजावास में सीआरपीएफ जवान के घर चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे और नकदी, सोने-चांदी के जेवरात तथा एक पुरानी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पीड़िता की शिकायत पर नांगल चौधरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में भोजावास निवासी शिवलता पत्नी विजयपाल ने बताया कि उनके पति विजयपाल दिल्ली में सीआरपीएफ में कार्यरत हैं। वह अपने बच्चों सहित पति के साथ दिल्ली में रहती हैं। शिवलता के अनुसार वह 21 जून 2026 को अपने गांव भोजावास स्थित घर पर पहुंची तो मकान का ताला टूटा मिला। मोटरसाइकिल भी ले गए घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था, जबकि अलमारी और संदूक खुले हुए थे। इसके बाद उन्होंने घर का सामान चेक किया तो पता चला कि अज्ञात चोर घर से दो जोड़ी चांदी की पाजेब, एक सोने की अंगूठी, करीब 15 से 20 हजार रुपये नकद तथा एक पुरानी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस में दी शिकायत शिवलता ने शिकायत में बताया कि चोरी की यह वारदात 21 जून की रात करीब 2 बजे के आसपास हुई प्रतीत होती है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद वह 22 जून को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी। शिकायत में अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की गई है। मामला दर्ज पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 331(4) और 305 के तहत मुकदमा नंबर 126 दिनांक 22 जून 2026 को दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एक महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ, संदिग्ध लोगों की तलाश और चोरी गई मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें