Related Posts

जालंधर में लोगों ने पकड़ा नशा तस्कर:नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद, किराए के मकान में रहता था; ₹13 हजार में खरीदकर लाया था




जालंधर के काला सिंघा रोड पर लंबे समय से अवैध रूप से नशा बेचने वाले एक युवक को मोहल्ला वासियों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी किराए के मकान में रहकर नशे की गोलियों और कैप्सूल की तस्करी करता था। मकान मालिक और पड़ोसियों की बार-बार चेतावनी के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आखिरकार, अपने ही एक साथी से हुए विवाद और शोर-शराबे के बाद उसका भंडाफोड़ हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नशीले कैप्सूल बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह यह सामान मंडी से करीब ₹13,000 में खरीदकर लाया था। हालांकि, उसने खुद को केवल नशा करने वाला बताकर बचने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि वह लंबे समय से इलाके में नशे की सप्लाई कर रहा था। उसके पास रोज कई युवक नशा खरीदने आते थे। मोहल्ला वासियों ने आरोपी को पकड़ा मोहल्ला वासियों और वहां के प्रधान का कहना है कि इस किराएदार की वजह से पूरे इलाके का माहौल खराब हो रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां महिलाएं और बच्चे रहते हैं, जिन पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा था। मकान मालिक को भी आरोपी ने गुमराह किया था और दावा किया था कि वह किसी रंग की फैक्ट्री में काम करता है। हालांकि, जब मकान मालिक ने संबंधित फैक्ट्री में संपर्क कर जानकारी ली तो पता चला कि वह वहां कार्यरत ही नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की पड़ोसियों ने मकान मालिक से कई बार शिकायत कर इस युवक से मकान खाली कराने की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आज रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर आरोपी को थाने ले गई। मोहल्ले के प्रधान और निवासियों ने मांग की है कि मामले में सख्त धाराओं के तहत FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं को नशे के इस दलदल से बचाया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें