Related Posts

लुधियाना में हीरो कंपनी का माल रास्ते में गायब:21 क्विंटल कम मिला, गुरुग्राम भेजने के लिए किया था बुक; फैक्ट्री पहुंचने पर खुली पोल




लुधियाना में नामी ऑटोमोबाइल कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के लिए भेजा गया करीब 2100 किलोग्राम (21 क्विंटल) माल रास्ते में ही गायब हो गया। पुलिस ने मामले में मिलीभगत कर अमानत में खयानत के आरोप में ट्रक ड्राइवर और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता हरी किशन निवासी मोती बाग कॉलोनी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्होंने अपनी फर्म का माल हीरो मोटोकॉर्प गुरुग्राम भेजने के लिए बुक किया था। इसके लिए उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित प्लॉट नंबर 142 की राधे श्याम टेम्पो सर्विस से एक ट्रक (नंबर HR-38-AD-8794) किराए पर लिया और उसमें माल लोड करवाया था। फैक्ट्री पहुंचने पर खुली पोल, 21 क्विंटल माल गायब शिकायत के अनुसार, जब ट्रक हीरो मोटोकॉर्प के गुरुग्राम स्थित प्लांट में पहुंचा और वहां उसका वजन किया गया तो अधिकारियों के होश उड़ गए। ट्रक में लदे कुल माल में से करीब 2100 किलोग्राम माल कम पाया गया। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत लुधियाना में संबंधित ट्रांसपोर्टर और वाहन मालिक को दी गई। ड्राइवर और साथी ने मिलकर की अमानत में खयानत पीड़ित हरी किशन का आरोप है कि ट्रक ड्राइवर अनिल कुमार निवासी आलमपुर पोंज (फरीदाबाद) और उसके साथी कौशल पाल सिंह यादव निवासी बोथी का पुरवा, नौरंगाबाद, बेलगाम, जिला बांदा (उत्तर प्रदेश) ने सुनियोजित साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने मिलीभगत से रास्ते में करीब ढाई टन माल गायब कर उसे खुर्द-बुर्द कर दिया, जिससे अमानत में खयानत का मामला बन गया। पुलिस ने दर्ज की FIR, तलाश जारी मोती नगर पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2), 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर साहिब कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही उन्हें पकड़कर चोरी हुआ माल बरामद कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें