![]()
रेवाड़ी के हंस नगर में रविवार शाम को हुए धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अचानक हुए धमाके में पूर्व सैनक व एक छोटी बच्ची समेत 4 लोग झुलस गए थे। जिनमें से एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। धमाके में घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। हादसे में घर के दरवाजे, खिड़कियां और शीशे टूट गए थे। पुलिस और जांच एजेंसियां कारणों का पता करने में जुटी हैं। पूर्व सैनिक के घर धमाका हंस नगर निवासी पूर्व सैनिक सतबीर चौहान रविवार शाम को परिवार के साथ अपने घर पर थे। सीआरपीएफ में कार्यरत पड़ोसी जयभगवान भी उनके पास बैठे थे और बेटा किसी काम से घर से बाहर गया था। उनकी बेटी तन्नू अपने कमरे में प्रेस कर रही थी। अचानक उसके कमरे से जोरधार धमाके की आवाज सुनाई दी। जब सतबीर और जयभगवान वहां पहुंचे तो वह भी झूलस गए। उनके साथ एक दो वर्षीय बच्ची खुशी भी उसकी चपेट में आ गई। हालांकि घर पर मौजूद सतबीर चौहान की पत्नी मधु सुरक्षित बच गई। घर में सबकुछ मिला सही धमाके बाद जब जांच टीमें मौके पर पहुंची तो सबकुछ सही मिला। घर में रखा गैस सिलेंडर, फ्रीज और गैस सप्लाई के लिए लगाई गई पीएनजी पाइप लाइन और बिजली की वायर सही मिली। हालांकि अभी पीएनजी की सप्लाई शुरू नहीं हुई थी। पार्षद देवेंद्र शर्मा ने कहा कि अभी धमाके में झुलसे लोग अस्पतालों में उपचाराधीन है। कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जांच एजेंसियां लगी हुई है।
Source link
रेवाड़ी ब्लॉस्ट मामला : अभी कारणों का खुलासा नहीं:घायलों का अलग-अलग जगह चल रहा इलाज, पूर्व सैनिक- पड़ोसी समेत 4 झुलसे







