हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने रेवाड़ी के जिला प्रमुख के गांव टींट को बड़ी सौगात दी है। गांव में बने उप स्वास्थ्य केंद्र को स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। आरती राव ने कहा कि लोगों की सेहत और सुविधाएं उनकी प्राथमिकता है। अब गांव और आसपास के लोगों को 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना सुनिश्चत होगा। ग्रामीणों की पुरानी मांग पूरी आरती राव ने कहा कि गांव के लोग लंबे समय से पीएचसी बनाने की मांग कर रहे थे। उप स्वास्थ्य केंद्र को पीएचसी का दर्जा मिलने के साथ उनकी यह मांग अब पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र के अपग्रेड होने से अब यहां डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे स्थानीय स्तर पर ही चौबीसों घंटे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, प्रसव सुविधाएं और बुनियादी टेस्ट की सुविधा मिलेगी। जानिए क्या था विवाद जून माह में कांग्रेस नेत्री द्वारा महिला के साथ विवादित पोस्ट डालने से चेयरमैन मनोज यादव चर्चाओं में आए थे। कांग्रेस नेत्री ने 15 जून को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। जिसमें जिला प्रमुख के साथ एक महिला की फोटो को शेयर कर महिला को दूसरी पत्नी बताते हुए सरकारी ग्रांट एसो-आराम पर खर्च करने के आरोप लगाए थे। मामला 3 दिन तक सुर्खियों में रहा था। 3 जुलाई को हुई जिला परिषद की बैठक में पार्षदों ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का प्रस्ताव रखा था। उसी दिन आरती राव के जन्मदिन का केक काटने के दौरान जिला प्रमुख की मौजूदगी में पार्षदों में धक्का-मुक्की का वीडियो भी सामने आया था।
Source link
