![]()
रेवाड़ी जिले के गांव रामगढ़ भगवानपुर में 200 बेड के सरकारी अस्पताल को लेकर लंबे समय से धरना प्रदर्शन जारी है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि यह अस्पताल शहर में ही बनेगा, जबकि ग्रामीण इसे अपने गांव में बनवाने की मांग पर 293 दिनों से धरने पर बैठे हैं। सोमवार को एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अस्पताल शहर में मौजूदा स्थान पर जहां है वहीं बढ़िया बनेगा। इसमें मूलभूत सुविधाओं सहित कई व्यवस्थाएं की जाएंगी।
शहर में बनेगा नया अस्पताल पानी में कीड़े मिलने की शिकायत पर उन्होंने कहा कि नए अस्पताल में पानी जैसी कई सुविधाओं के लिए योजनाएं तैयार की जा रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि 200 बेड का यह अस्पताल शहर में ही बेहतर ढंग से बनाया जाएगा। अस्पताल की मांग पर धरने पर बैठे ग्रामीण रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति की कोर कमेटी के सदस्य वीरेंद्र ने केंद्रीय मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राव इंद्रजीत सिंह शुरू से ही नाराज चल रहे हैं और वे नहीं चाहते कि अस्पताल रामगढ़ भगवानपुर में बने। अस्पताल को 300 बेड में अपग्रेड करने की घोषणा इसी के विरोध में ग्रामीणों ने 17 जून 2025 को धरना शुरू किया था। उन्होंने दोहराया कि जब तक 200 बेड के अस्पताल के निर्माण की घोषणा नहीं हो जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। गौरतलब है कि हरियाणा के बजट में मुख्यमंत्री नायब सैनी पहले ही 200 बेड के इस अस्पताल को 300 बेड में अपग्रेड करने की घोषणा कर चुके हैं।
Source link
राव इंद्रजीत बोले- शहर में बनेगा 200 बेड का अस्पताल:रेवाड़ी में रामगढ़ भगवानपुर गांव में बनवाने की मांग, लोगों का धरना जारी







