Top 5 This Week

Related Posts

रतिया में नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन बरामद, ग्राहक का इंतजार कर रहा था, FIR दर्ज




फतेहाबाद जिले के रतिया में CIA टीम ने एक युवक को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रतिया निवासी गुरसेवक पुत्र सतपाल के रूप में हुई है। सीआईए रतिया प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप ने बताया कि पुलिस टीम अपराध रोकथाम के लिए लोहारी चौक, रतिया के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गुरसेवक नामक व्यक्ति हेरोइन बेचने का काम करता है, वह लोहारी चौक के सामने बंद पेट्रोल पंप के पीछे खाली मैदान में ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। तलाशी के दौरान मिली हेरोइन सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रणनीतिक रूप से घेराबंदी की और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी गुरसेवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 6.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21B, 61, 85 के तहत मुकदमा कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपी से नियमानुसार पूछताछ जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें