spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

युवा JJP प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला आज पहुंचेंगे फतेहाबाद:कार्यकर्ताओं को हिसार महापंचायत का देंगे न्यौता; पुलिस से हुआ था विवाद




जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला आज ( शुक्रवार) को फतेहाबाद दौरे पर रहेंगे। वे यहां जाट धर्मशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण मीटिंग लेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को 27 अप्रैल को हिसार में रखी गई छात्र महापंचायत में पहुंचने के लिए न्यौता भी देंगे। इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और युवाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की जाएगी। दिग्विजय चौटाला कार्यकर्ताओं को इस महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान करेंगे। जेजेपी मीडिया प्रभारी कुलदीप सिगड़ ने बताया कि दिग्विजय चौटाला सुबह 10 बजे मीटिंग लेने पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस मीटिंग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र बैनीवाल करेंगे। जिलेभर से पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मीटिंग में आमंत्रित किया गया है। जानिए… क्यों रखी गई है हिसार में महापंचायत हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी में वीसी से मिलने गए दिग्विजय चौटाला और उनके साथियों पर हिसार पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। उनके कुछ साथियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला गिरफ्तारी देने लघु सचिवालय गए। उस दिन हिसार में सीआईए प्रभारी पवन कुमार के साथ दुष्यंत चौटाला का विवाद हो गया। इसके बाद बार-बार चेतावनी देने के बाद भी एसपी ने सीआईए प्रभारी पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इसी विरोध में 27 अप्रैल को हिसार में महापंचायत बुलाई गई है। जिसमें प्रदेशभर से जेजेपी कार्यकर्ताओं व स्टूडेंट्स को आमंत्रित किया जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles