spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा में 43.4°C पहुंचा तापमान, सरकार अलर्ट:दोपहर 12 से 4 बजे घर में रहने की सलाह, रात में भी लू चलने की संभावना




हरियाणा में सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हालात यह हैं कि दिन में लू झुलसा रही है, तो रातें भी अब राहत नहीं दे रही हैं। भीष्ण गर्मी को देखते हुए सरकार एक्टिव हो गई है, सभी जिलों में एडवाइजरी जारी कर दोपहर 12 से 4 बजे तक घरों में ही रहने की अपील की गई है। वहीं दूसरी तरफ स्कूलों की छुट्‌टी दोपहर 1 से 2 बजे के बीच हो रही है, जिससे बच्चों को लू लगने का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6°C ज्यादा पहुंच गया है। आज विभाग ने प्रदेश के बड़े हिस्से में गर्मी का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आज और आगे कैसा रहेगा मौसम… दक्षिण हरियाणा में भीष्ण गर्मी पड़ेगी : मौसम विभाग ने आज 24 अप्रैल के लिए हरियाणा के दक्षिण और दक्षिण-पूर्व जिलों (गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, पलवल, मेवात) के साथ-साथ कुरुक्षेत्र और करनाल में लू और वार्म नाइट का दोहरा अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में पारा सामान्य से काफी ऊपर रहने की आशंका है। पश्चिमी हरियाणा के जिलों में धूल भरी हवाएं चलने के भी आसार हैं। 9 शहरों में ‘वार्म नाइट’ जैसे हालात : न्यूनतम तापमान भी अब पसीने छुड़ा रहा है। प्रदेश के 9 प्रमुख शहरों में पारा 25 डिग्री सेल्सियस के पार या उसके करीब पहुंच गया है, जो ‘वार्म नाइट’ की स्थिति पैदा कर रहा है। नूंह में तापमान 28.7°C, चरखी दादरी में 28.3°C, भिवानी में 28.0°C, नारनौल में 26.4°C, गुरुग्राम में 25.7°C, रोहतक में 25.7°C, पानीपत में 25.6°C, अंबाला में 25.5°C, महेन्द्रगढ़ में 25.4°C तक पहुंच गया है। दो दिन बाद राहत की उम्मीद : भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि 26 अप्रैल से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 26 अप्रैल को उत्तर और दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के कुछ जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद) में छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं 27 अप्रैल को बारिश का दायरा बढ़ेगा और उत्तर हरियाणा समेत मध्य हरियाणा के कई जिलों में गरज-चमक और 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जानिए कैसा रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान… फरीदाबाद सबसे गर्म रहा : प्रदेश में शुक्रवार को अधिकतम तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। फरीदाबाद 43.4°C के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। इसके बाद रोहतक में 43.3°C और सिरसा में भी 43.3°C दर्ज किया गया। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.6°C अधिक है। पिछले 24 घंटों में गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 5.0°C की बढ़ोतरी देखी गई है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। ज्यादातर शहरों में पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। रात का पारा 1.7 डिग्री तक बढ़ा : सिर्फ दिन ही नहीं, हरियाणा की रातें भी अब तपने लगी हैं। न्यूनतम तापमान में कल के मुकाबले 1.7°C का उछाल आया है, जो सामान्य से 2.5°C अधिक है। सबसे गर्म रात नूंह में रही, जहां न्यूनतम पारा 28.7°C दर्ज किया गया। वहीं, चरखी दादरी में भी रात का तापमान 28.3°C रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान करनाल के इंद्री में 20.7°C रहा। रात के तापमान में इस बढ़ोतरी की वजह से लोगों को कूलर और एसी चलाने पड़ रहे हैं। उमस और गर्मी ने रातों की नींद उड़ा दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles