![]()
चतरा जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के चिलोई गांव में एक युवती ने अपने प्रेमी को मोबाइल पर जहर का वीडियो भेजकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रेमी द्वारा शादी से इनकार के बाद युवती ने यह कदम उठाया। मृतका की पहचान 18 वर्षीय ललिता कुमारी के रूप में हुई है, जो कैलाश गंझू की पुत्री थी। ललिता का पिछले एक साल से सदर थाना क्षेत्र के बर्मन्ना गांव निवासी दिनेश गंझू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार रात लगभग 9:30 बजे ललिता ने अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर खाने के बाद उसने अपने प्रेमी दिनेश को एक वीडियो भेजा, जिसमें उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने की बात कही थी। मृतका की मां आरती देवी ने बताया कि दिनेश ने ललिता के बड़े भाई तुलसी गंझू को फोन पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन ललिता के कमरे में पहुंचे, जहां वह अचेत अवस्था में पाई गई। परिजन उसे तत्काल एक निजी वाहन से चतरा सदर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रेमी दिनेश की बेरुखी ही ललिता की मृत्यु का कारण बनी। मृतका की मां आरती देवी बेटी के प्रेमी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मोबाइल रिकॉर्ड्स की जांच की जा रही है।
Source link
युवती ने प्रेमी को जहर का वीडियो भेज की आत्महत्या:चतरा में शादी से इनकार के बाद युवती ने उठाया कदम, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग







